ऐपशहर

'मम्मी-पापा से है जान का खतरा, बचा लीजिये सर', अंतरजातीय शादी करने पर जान के दुश्मन बने घरवाले तो SP के पास पहुंची लड़की

Bihar News: अंतरजातीय शादी करने पर जान के दुश्मन बने लड़की के मां-बाप तो लड़की ने एसपी से सुरक्षा की लगाई गुहार। ​दरअसल चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी बबलू राय की 21 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी ने अपने गांव के ही सुरेंद्र कुमार दास के पुत्र अभिषेक कुमार राज से 23 फरवरी 2022 को समस्तीपुर के एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

guest Sourabh-Kumar | Lipi 25 May 2022, 5:08 pm
बेगूसराय: बेगूसराय में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के बाद लड़की को अपने ही मां-बाप से जान का खतरा बन गया है। प्रेमी जोड़ा पुलिस अधीक्षक के ऑफिस पहुंचा और एसपी से मिलकर लड़की ने अपने पिता और भाई से प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने प्रेमी जोड़े को हर संभव मदद का आश्वासन दिय, साथ ही चकिया थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम begusarai inter-caste marriage
एसपी से मिलने पहुंचे नव दंपति



दरअसल चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी बबलू राय की 21 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी ने अपने गांव के ही सुरेंद्र कुमार दास के पुत्र अभिषेक कुमार राज से 23 फरवरी 2022 को समस्तीपुर के एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था। लड़की का आरोप है कि वह गांव के ही अभिषेक कुमार से प्रेम करती थी और उसी से शादी कर ली है।

पिता ने लड़की की दूसरी जगह कर दी जबरन शादी
इसके बावजूद उसके पिता ने अंतरजातीय शादी को मानने से मना कर दिया और 22 अप्रैल 2022 को पश्चिम बंगाल के रहने वाले 40 वर्षीय युवक से उसकी शादी जबरदस्ती रचा दी। जबकि वह पहले से ही अभिषेक कुमार के साथ शादी कर चुकी है। जब प्रीति कुमारी ने परिजनों को बताया कि वो इस शादी को नहीं मानती है और अपने प्रेमी अभिषेक कुमार के साथ ही रहेगी तो परिजन उसकी जान के दुश्मन बन गए।

एसपी से मिल नव दंपति ने लगाई सुरक्षा की गुहार
मंगलवार को नवविवाहिता प्रीति और अभिषेक एसपी योगेंद्र कुमार से मिलकर जान रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा कि अंतरजातीय शादी से नाराज उसके पिता और भाई कभी भी पति पत्नी की हत्या कर सकते हैं और उनके ससुराल वालों की भी हत्या कर सकते हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा दिया जाए।

एसपी ने दिए मामले में जांच के आदेश
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की को हर संभव मदद दी जाएगी। सम्बंधित थाने को मामला दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।
लेखक के बारे में
सुधेंद्र प्रताप सिंह
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में लोकल न्यूज पेपर अग्रभारत से सफर की शुरुआत की। यहां से कारवां बढ़ता हुआ कल्पतरू एक्सप्रेस, हिंदुस्तान न्यूज पेपर, न्यूज18 होते हुए एनबीटी.कॉम में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग