ऐपशहर

Bhagalpur News: घर में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, दंपती गंभीर रूप से झुलसे

Bihar News: सोमवार रात अठनियां गांव निवासी लालमुनी मंडल अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Mar 2021, 5:34 pm
भागलपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम फाइल फोटो

बिहार के भागलपुर में देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। ये दर्दनाक घटना पीरपैंती थाना इलाके की है। बताया जा रहा घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार एक साथ ही सोया हुआ था। अचानक आग से गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत ही ग्रामीण लोग आग बुझाने की कवायद में जुटे। लेकिन दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई।

कहलगांव के भूमि सुधार उपसमाहर्ता संतोष कुमार ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात अठनियां गांव निवासी लालमुनी मंडल अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:- अररिया में दर्दनाक हादसा: भुट्टा पकाने के दौरान घर में अचानक लगी आग, झुलसकर 6 बच्चों की मौत

संतोष कुमार ने बताया कि इस घटना में घर में सोए प्रिया कुमारी, आशीष कुमार और नैना कुमारी की झुलसकर मौत हो गई। वहीं लालमुनी मंडल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
(आईएएनएस से इनपुट के साथ)

अगला लेख

ट्रेंडिंग