ऐपशहर

बक्सर में छात्रा से गैंगरेप, गांव के ही तीन लड़कों पर लगा आरोप

Buxar Rape News: बिहार के बक्सर में गणतंत्र दिवस के दिन नाबालिग छात्रा के साथ मित्र सहित 2 अन्य लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। इस संबंध में शुक्रवार को परिजनों ने महिला थाने में FIR दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही सीकरौल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Edited byदेवेन्द्र कश्यप | Lipi 27 Jan 2023, 5:46 pm
बक्सर: बिहार के बक्सर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल जा रही थी। इसी बीच तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए आरोपियों ने पीड़िता को रास्ते से जबरन उठाया और एक रूम में बंद कर गैंगरेप किया। मामला सीकरौल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Buxar Rape


पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने दोस्त के साथ स्कूल जा रही थी। तभी गांव के ही तीन युवक, जिनकी उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच है, उन्होंने उसे अगवा किया। तीनों पहले से प्लान कर रास्ते मे खड़े थे। नाबालिग छात्रा के पहुंचते ही उसे रास्ते से उठा लिया। उसे एक रूम में ले गए, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की जब तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे छोड़कर सभी फरार हो गए।

उसने बताया कि देर शाम छात्रा किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने महिला थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियो को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के संबंध में बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सिकरौल थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ गैंगरेप होने की जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की करवाई कर रही है। छात्रा का मेडिकल जांच कराने के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
देवेन्द्र कश्यप
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में महुआ टीवी, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग