ऐपशहर

पितृपक्ष मेला महासंगम 2022: छठी क्लास का बच्चा बना है पंडा, मंत्रोच्चारण के साथ करा रहा पिंडदान

Pitrapaksh Mela Mahasangam 2022: पितृपक्ष मेला में नन्हा पंडित मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत कर्मकांड पिंडदान तर्पण श्रद्धालुओं को करा रहा है। नन्हा बालक मोहित पांडे गया जी के रामकुंड, रामशिला, प्रेतशिला, ब्रह्मशिला सहित पांच वेदी का पंडा है वह पांचों जगह पितृपक्ष कर्मकांड का पूजा पिंडदान तर्पण करा रहा है।

Edited byएनबीटी डेस्क | Lipi 12 Sep 2022, 1:40 pm
गया: पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 में नन्हा बच्चा मोहित पांडे कर्मकांड विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पिंडदान श्रद्धालुओं को करा रहा है। देखने से यह साधारण बालक जैसा ही लगता है, लेकिन जिस तरह से मंत्रों का उच्चारण करता है उसे देखकर हर कोई हैरान है। देखकर ऐसा लगता है कि है कि स्वयं उसके जुबान पर सरस्वती विराजमान हैं। देखने से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि छठी कक्षा का छात्र प्रेत का मंत्र विसर्जन करा रहा है। लगता है वह ज्ञानी पंडित है और अध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण है।
नवभारतटाइम्स.कॉम nanha-pandit


पितृपक्ष मेला में नन्हा पंडित मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत कर्मकांड पिंडदान तर्पण श्रद्धालुओं को करा रहा है। नन्हा बालक मोहित पांडे गया जी के रामकुंड, रामशिला, प्रेतशिला, ब्रह्मशिला सहित पांच वेदी का पंडा है वह पांचों जगह पितृपक्ष कर्मकांड का पूजा पिंडदान तर्पण करा रहा है।
इस संबंध में मोहित पांडे बताया की माड़वाड़ी बाल निकेतन स्कूल के छठी कक्षा छात्र है। पितृपक्ष में 15 दिनों के लिए आए हैं। पितृपक्ष समाप्ति के बाद नियमित क्लास करता रहूंगा। जब उससे पूछा गया कि छोटी उम्र में इतना ज्ञान कहां से प्राप्त की तो बताया कि का पंडा समाज का बच्चा सब आ जाता है। पितृपक्ष मेले में आए श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना कर आ रहे हैं। हमारे पंडा का नाम सिजुआर स्टेट है सोनू बाबू हेल, गुर्दा जी है हम लोग पांच जगह का पंडा है रामकुंड, कागबली, रामशिला, प्रेतशिला, ब्रह्मशिला का पंडा हैं।

रिपोर्ट: बिप्लव कुमार
लेखक के बारे में
एनबीटी डेस्क
देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग