गोपालगंज
बिहार के गोपालगंज में आज सोमवार को उस वक्त बड़ा नाव हादसा हुआ, जब पति पत्नी अपने बच्चों को लेकर नाव से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नदी में नाव पलट गई। इससे नाव पर सवार 5 लोग डूब गए। ग्रामीणों के सहयोग से पति और तीन बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि महिला की पानी में डूबने मौत हो गई।
घटना यादोपुर थाना के बरईपट्टी हरिजन टोली की है। 26 वर्षीय मृतिका का नाम शालू देवी है। वह बेतिया की रहने वाली है। मृतका की 2 साल पहले यादोपुर के बरईपट्टी निवासी मुकेश कुमार से शादी हुई थी। शालू देवी अपने पति और एक बच्चे के साथ बेतिया में मायके गई थी। मायके से लौटने के बाद नाव से अपने गांव बरईपट्टी हरिजन टोला लौट रही थी। इसी दौरान नदी में नाव पलट गई। इससे नाव पर सवार सभी लोग डूब गए।
नदी में डूबने से महिला की मौत
हालांकि तीन बच्चे और एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। लेकिन नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। वहीं महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने उसकी मौत की पुष्टि की है।
मृतका के परिजनों ने दबंगों पर लगाया रास्ते के लिए जमीन न देने का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने गांव में रास्ते के लिए जमीन नहीं दी है। इससे सड़क का निर्माण नहीं हो सका और उन्हें नाव से ही नदी में पार कर अपने गांव जाना पड़ता है।