सुनीता सिंह, गोपालगंज
क्या किसी सांप की वजह से ट्रैफिक 2 घंटे तक ठप हो सकता है? बिहार के गोपालगंज में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। हुआ ये कि एक रेलवे अंडरपास में अचानक ही एक जहरीला सांप निकल आया, जिसके चलते वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। यही नहीं सांप को देखकर ट्रैफिक भी ठप हो गया। भारी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने जहरीले सांप को रेलवे अंडरपास से बाहर निकाला। तब इस रास्ते पर दोबारा ट्रैफिक शुरू हो सका है।
रेलवे अंडरपास में निकला सांप तो मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, थावे प्रखंड के इंदरवा बैरम गांव में सीवान-थावे-गोरखपुर जाने वाले रेल खंड पर रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया गया है। बारिश की वजह से इस अंडरपास में पानी भरा हुआ है। इसी पानी में रविवार को एक विशालकाय जहरीला सांप फंस गया। कई फीट लंबा जहरीला सांप लगातार निकलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अंडरपास के ज्यादा गहरा होने की वजह से सांप बाहर नहीं निकल पा रहा था।
जानिए फिर क्या हुआ
इसी दौरान जब अंडरपास से होकर बाइक सवार लोग गुजर रहे थे तो उनकी नजर इस सांप पर पड़ी। उसको देखने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। अंडरपास के दोनों तरफ गाड़ियों का काफिला रुक गया। करीब 2 घंटे तक इस अंडरपास में आवागमन ठप रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने बांस के सहारे इस जहरीले सांप को पानी से बाहर निकाला। उसे अंडरपास से सुरक्षित बाहर निकाल कर खेत में छोड़ दिया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। फिर दोबारा इस अंडरपास से गाड़ियों का परिचालन शुरू हो सका।
फिर लोगों ने दिखाई दरियादिलीस्थानीय निवासी अयाज अहमद के मुताबिक, इस रेलवे अंडरपास से करीब एक दर्जन गांव के लोग आवागमन करते हैं। जिसमें इंदरवा बैरम के अलावा इंदरवा अब्दुल्लाह, साकिम, शुकुलवा, दहीभत्ता सहित कई गांव के लोग शामिल हैं। लेकिन इस विशालकाय सांप की वजह से 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। हालांकि बाद में लोगों ने दरियादिली दिखाते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाल दिया है।