खगड़िया
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया है। सुशांत ने फंदे पर झूलकर जान दी है। इस खबर से बिहार के लोग काफी दुखी हैं, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत का घर और ननिहाल दोनों बिहार में ही है। सुशांत अक्सर बिहार आते रहते थे। साल 2019 में सुशांत मुंडन कराने खगड़िया स्थित अपने ननिहाल आए थे।
सुशांत सिंह राजपूत चौथम प्रखंड के बोरने गांव पहुंचे थे, यहीं उनका ननिहाल है। उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत नाव के सहारे ननिहाल पहुंचे थे। उस दौरान गांव वालों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया था, लेकिन आज उनके सुसाइड की खबर आने से पूरे बोरने गांव में गम का माहौल है।
मनसा देवी मंदिर में हुआ था सुशांत का मुंडन
सुशांत सिंह राजपूत के ननिहाल बोरने में प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर है। यहीं पर उनका मुंडन हुआ था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि खगड़िया के बोरने गांव उनका ननिहाल है और उनकी मां ने मनसा देवी मंदिर में मन्नत मांगी थी जिसे पुरा करने के लिए वो आया पहुंचे थे।
इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि बिहार का हूं और बिहार के लिए कुछ करना चाहता हूं। इसके लिए प्रयास कर रहा हूं। सुशांत सिह के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि सुशांत बिहार के लिए कुछ अच्छी पहल करे और वो इसमें भी जरूर कामयाब होगा। सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू और उनकी पत्नी विधान पार्षद नुतन सिंह हैं।