प्रणय राज, नालंदा:
नालंदा जिले के बिहारशरीफ से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां कोरोना संक्रमण ने दो जिंदगियों को एक होने से पहले ही हमेशा के लिए दूर कर दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। कोरोना पॉजिटिव दूल्हे की शादी के पहले ही मौत।
बिहार के नालन्दा जिले के बिहारशरीफ में एक एक रेलकर्मी की शादी के चंद घंटों पहले ही कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। दोनों घरों में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन जैसा ही दूल्हे की मौत हुई तो दोनों परिवार हम में डूब गए हैं।
मृतक वीरेन्द्र पासवान बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत था। घटना के बारे में बता जा रहा है कि रेलकर्मी वीरेंद्र पासवान बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर सिग्नल हेल्पर के पद पर कार्यरत था। उसकी 27 अप्रैल को शादी होनी थी। झारखंड के साहेबगंज में घर से शादी की सारी तैयारी भी पूरी कर ली गई थीं। लेकिन, 27 अप्रैल की सुबह ही कोरोना संक्रमण के कारण उनकी मौत हो गई।
13 अप्रैल को पाया गया था पॉजिटिव
बताया जाता है कि रेलकर्मी वीरेंद्र पासवान की 13 अप्रैल से तबीयत खराब चल रही थी। इसी दौरान झारखंड के साहेबगंज सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद कोविड-19 होने पॉजिटिव पर वो 15 दिन के लिए होम आइसोलेशन में चला गया। लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती गई और शादी के दिन यानि 27 अप्रैल को ही उसकी मौत हो गई।
प्रबंधन ने की पुष्टि
बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सिग्नल हेल्पर वीरेंद्र पासवान की मौत कोरोना से होने की पुष्टि स्टेशन प्रबंधक बिहारशरीफ ने की है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को ही उसकी शादी होने वाली थी। घर में शादी का माहौल था जहां अब मातम पसर गया है। मृतक दूल्हा पिछले सप्ताह से ही बीमार चल रहा था। जिसके कारण वो अपने पैतृक गांव साहेबगंज झारखंड में ही इलाज करवा रहा था।
साथी रेलकर्मी घटना के बाद से बेहद दुखीजैसे ही घटना की जानकारी रेल कर्मियों को मिली तो उन्होंने घटना पर शोक जताया और कहा कि एक अच्छे रेलकर्मी के अचानक हम लोगों के बीच से चले गये जो बेहद दुखदाई है। सबसे बड़ी बात है कि उसकी शादी होनी थी, लेकिन घर से बारात निकलने के बजाय उसकी अर्थी निकली जो काफी दर्दनाक घटना है।
नालंदा जिले के बिहारशरीफ से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां कोरोना संक्रमण ने दो जिंदगियों को एक होने से पहले ही हमेशा के लिए दूर कर दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।