ऐपशहर

Nalanda News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खेत की पटवन कर रहे किसान की नजर पेड़ से लटकते हुए शव पर पड़ी तो उसने घटना की जानकारी गांव में दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।

Lipi 18 Feb 2021, 7:04 pm
प्रणय राज,नालंदा
नवभारतटाइम्स.कॉम Nalnada
घटनास्थल पर जमा भीड़

बिहार के नालंदा जिले में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के चंदू बीघा गांव की है। शव को देखने के लिए आस पास के ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। शव की पहचान चंदू बीघा गांव निवासी कमलेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। युवक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक बुधवार की देर शाम से गायब था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। और आज दोपहर में खेत की पटवन कर रहे किसान की नजर पेड़ से लटकते हुए शव पर गई तो उन्होंने गांव में जानकारी दी। पेड़ से लटके हुए शव की जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

दीपक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि मेरे बेटे की हत्या कर शव को यहां लटकाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भिजवा दिया है।

थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग