ऐपशहर

Nawada News : बिहार में बालिका गृह के बाद बाल सुधार गृह कांड से सनसनी, नवादा में चोरी के आरोपी की मौत से उठे सुलगते सवाल

Bihar News : बिहार में नवादा जिले के बाल सुधार गृह में एक बाल कैदी की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया है। हाल ये हो गया कि अधिकारी मृतक का शव छोड़कर फरार हो गए। पूरा मामला खुदकुशी और हत्या के पेच में उलझ कर रह गया है।

Edited byऋषिकेश नारायण सिंह | Lipi 15 Apr 2022, 3:35 pm
अमन राज, नवादा: जिले के बाल सुधार गृह में एक बच्चे की मौत के बाद उसके शव को छोड़ अफसर फरार हो गए। बच्चे की गर्दन में रस्सी के कई दाग हैं, लेकिन ये पता नहीं चल पाया है कि उसकी मौत हुई कैसे। ये आत्महत्या है या हत्या, इस पर भी सस्पेंस बरकरार है। पुलिस ने मृतक बच्चे को 2 दिन पहले हिसुआ थाना क्षेत्र के विश्व शांति चौक के पास मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़ा था। मृतक लड़का गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम boy found dead in juvenile home at nawada bihar
Nawada News : बिहार में बालिका गृह के बाद बाल सुधार गृह कांड से सनसनी, नवादा में चोरी के आरोपी की मौत से उठे सुलगते सवाल


लोगों ने पकड़ा था लड़के को
2 दिन पहले ही हिसुआ शांति चौक पर बाइक चोर चोरी करने के आरोप में लड़के को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर थाने के हवाले किया था। इसके बाद 13 अप्रैल को हिसुआ थाना ने लड़के को बाल सुधार गृह में भेज दिया था। अब अचानक शुक्रवार को बालक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात कही जा रही है। लेकिन इस पूरे मामले पर कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
Bihar News : आंध्र के बाद यूपी की फैक्ट्री में बिहार के दो नाबालिग मजदूरों की मौत, हादसे की खबर मिलते ही अररिया में मचा कोहराम
खबर लिखे जाने तक लड़के के परिवार से कोई भी शख्स थाने नहीं पहुंचा था। वहीं अधिकारी शव को नवादा के सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए हैं। कहीं ना कहीं बाल सुधार गृह की लापरवाही के कारण ही इतनी बड़ी घटना हुई है। इसलिए अधिकारी भी इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। और तो और मीडिया को फोटो या वीडियो बनाने पर भी रोक लगाई जा रही है। बताया जा रहा हैकि नवादा के सर्जिकल वार्ड के एक रूम में शव को रख उसे बंद कर दिया गया।
लेखक के बारे में
ऋषिकेश नारायण सिंह
नवभारत टाइम्स डिजिटल के बिहार-झारखंड प्रभारी। पत्रकारिता में जनमत टीवी, आईबीएन 7, ईटीवी बिहार-झारखंड, न्यूज18 बिहार-झारखंड से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 17 साल का सफर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरुआत के बाद अब बिहार कर्मस्थल। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में गहरी रुचि। डिजिटल पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग