ऐपशहर

गरम हो गए नवादा के SP, 5 पुलिसवालों को हाजत में कर दिया बंद, अब बवाल चालू

Nawada SP News: बिहार पुलिस संघ ने नवादा एसपी के निर्देश पर पांच पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर दो घंटे तक हवालात में रखे जाने की घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

Edited byदेवेन्द्र कश्यप | Lipi 10 Sep 2022, 8:42 pm
नवादा: बिहार के नवादा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने थाने के हाजत में घंटों बंद कर दिया। पूरा मामला नवादा नगर थाना का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन डायरी अपडेट नहीं रहने से नाराज एसपी गौरव मंगला आपे से बाहर हो गए और थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को ही हाजत में डाल दिया। इस दौरान एसआई से लेकर एएसआई करीब दो घंटे तक थाने की हाजत में बंद रहे। इस मामले को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है और जांच की मांग की है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Nawada


बिहार पुलिस संघ ने नवादा एसपी के निर्देश पर पांच पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर दो घंटे तक हवालात में रखे जाने की घटना की न्यायिक जांच की मांग की। कथित घटना बृहस्पतिवार रात नवादा जिले के एक थाने में उस समय हुई, जब पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला तीन सहायक उप निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों के प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आए। संवाददातओं ने जब इस मामले में पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया तो उन्होंने इसे 'फर्जी खबर' करार दिया। वहीं, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।


बिहार पुलिस संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस अधीक्षक से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमें घटना के तुरंत बाद नवादा शाखा से जानकारी मिली और पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी इस पर चर्चा की जा रही है। इस तरह की घटनाएं औपनिवेशिक काल की याद दिलाती हैं।

मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली घटना है, जो बिहार पुलिस की छवि को खराब कर सकती है। हम मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लग रहे हैं कि पुलिस अधीक्षक मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़ित पुलिसकर्मियों पर दबाव डाल रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ करने का प्रयास भी किया जा सकता है। मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।
लेखक के बारे में
देवेन्द्र कश्यप
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में महुआ टीवी, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग