ऐपशहर

Bihar News: बिहार की जेल में 'दंतकट्टा' ने फैला दिया आतंक, दौड़ा-दौड़ा कर सबको काटा

Nawada Crime News: नवादा की जेल में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी जमाने के 'मुंहनोचवा' की तरह वहां 'दंतकट्टा' घुस गया। इसके बाद तो दंतकट्टा ने जेल में कोहराम मचा दिया। जो सामने आया उसे ही काटा, क्या कैदी क्या पुलिस... जो दिखा वो दंतकट्टा का शिकार बन गया।

Edited byऋषिकेश नारायण सिंह | Lipi 30 Aug 2022, 12:08 pm
नवादा: बिहार के नवादा जिले की जेल में दंतकट्टा के जख्म लिए कई कैदी आपको घूमते मिल जाएंगे, बशर्ते आपको जेल के अंदर जाने की इजाजत मिल जाए। आपको 'मुंहनोचवा' तो याद होगा जो छत पर सोए लोगों के मुंह नोचकर भाग जाता था। उसी तरह का एक दंतकट्टा नवादा जेल में एंट्री पा गया, यूं कहिए कि उसे पुलिस वाले ही ले आए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वो अपने साथ एक आफत लेकर आए हैं। नवादा मंडल कारा में उसी दंतकट्टा ने जमकर उत्पात मचाते हुए दो बंदी और एक जेल कर्मी को दांतों से काटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद जख्मी जेल कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
नवभारतटाइम्स.कॉम nawada crime news


दंतकट्टा को भी अस्पताल में कराया गया भर्ती
जेल में उत्पात मचा रहे कैदी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां भी वह शांत नहीं रहा। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव से पुलिस ने 27 अगस्त को शराब मामले में प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।

जेल में आते ही बन गया 'दंतकट्टा'
सिपाही उदय कुमार ने बताया कि जब से कैदी प्रमोद जेल में आया है, तब से वो कई कैदियों को दौड़ा-दौड़ा कर दांत काट चुका है। उन्होंने बताया कि दो कैदी और एक जेल कर्मी को भी प्रमोद ने दांत काट कर जख्मी कर दिया। जेल सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार ने कहा है कि शराब के मामले में युवक जेल में बंद है। इसी दौरान उसने कुछ कैदियों और जेलकर्मियों पर हमला बोला।

रिपोर्ट- अमन राज
लेखक के बारे में
ऋषिकेश नारायण सिंह
नवभारत टाइम्स डिजिटल के बिहार-झारखंड प्रभारी। पत्रकारिता में जनमत टीवी, आईबीएन 7, ईटीवी बिहार-झारखंड, न्यूज18 बिहार-झारखंड से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 17 साल का सफर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरुआत के बाद अब बिहार कर्मस्थल। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में गहरी रुचि। डिजिटल पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग