ऐपशहर

बिहार: बाढ़ के पानी में नहाते 5 बच्चियों की डूबने से मौत

सभी बच्चियां शिवहर जिले के पचरा गोट गांव की रहने वाली थीं। इनकी उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

भाषा 16 Jul 2019, 10:56 pm
शिवहर
नवभारतटाइम्स.कॉम घटना के बाद गांव में मातम पसरा है
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है

बिहार के शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान एक साथ पांच बच्चियां डूब गईं। उन सभी की मौत हो गई। पुलिस ने पांचों के शव बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पचरा गोटा गांव में खेतों में भरे बाढ़ के पानी में कुछ लड़कियां दोपहर में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान वे सभी एक गड्ढे में जमा गहरे पानी में चली गईं। काफी देर बाद जब घरवालों ने बच्चियों की खोज शुरू की तो पता चला कि वे खेत में लगे पानी में नहाने गई थीं। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन कर सभी शवों को गहरे पानी से निकाला।

तरियानी के थाना प्रभारी रामाशीष कामत ने बताया कि सभी बच्चियां पचरा गोट गांव की रहने वाली थीं। मृत बच्चियों के नाम हैं जिन्नी कुमारी, जूली कुमारी, रौशनी रानी, खुशी कुमारी और निशा कुमारी। इनकी उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग