ऐपशहर

बिहार: मामूली विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में खगड़िया जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मामूली विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, सनहौली गांव के तांती टोला में दो पक्षों के बीच नाले में पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

भाषा 22 Sep 2018, 3:29 pm
खगड़िया
नवभारतटाइम्स.कॉम Crime
सांकेतिक तस्वीर

बिहार में खगड़िया जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मामूली विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, सनहौली गांव के तांती टोला में दो पक्षों के बीच नाले में पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

इस घटना में एक पक्ष के अनिल तांती (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी सहित परिवार के अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चित्रगुप्त नगर के थाना प्रभारी प्रियरंजन ने बताया कि घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

इस मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर चित्रगुप्तनगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग