सुपौल/गोपालगंज
बिहार के सुपौल जिले में COVID-19 के मद्देनजर 622 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। विदेश से आए 26 लोग भी होम क्वारंटाइन में रहेंगे। जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि इनके घरों पर पोस्टर चिपकाए जाएंगे। दूसरे राज्यों से आए 622 लोगों को चिन्हित किया गया था। वहीं गोपालगंज में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला परिषद के विवाह भवन को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक 7 लोग भेजे गए PMCH
गोपालगंज डीएम अरशद अजीज ने जानकारी दी कि जिले से कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षणों को लेकर अबतक 7 लोगों को पटना पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
बिहार में कहां से आए हैं पॉजिटिव केस?
सबसे पहले मुंगेर के 38 वर्षीय शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद पटना एम्स में अनीसाबाद की एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। तीसरा नंबर स्कॉटलैंड के एक युवक का था जो NMCH में भर्ती था। चौथी रिपोर्ट भी NMCH से ही पॉजिटिव आई। पांचवे और छठे नंबर पर मुंगेर के पीड़ित के परिवार से ही दो लोगों (जिनमें एक महिला और एक बच्चा है) की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद सातवें नंबर पर गुरुवार को पटना बाईपास के एक हॉस्पिटल के वार्ड बॉय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह वही वार्ड बॉय था जो मुंगेर पीड़ित के संपर्क में आया था।
भारत में कहां, कितना फैला कोरोना, यहां देखिए पूरी लिस्ट
अबतक 545 नमूनों की जांच
शुक्रवार की सुबह मुंगेर के उसी अस्पताल के दूसरे कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई जो नालंदा का रहने वाला था। 9वीं पॉजिटिव रिपोर्ट सिवान के उस शख्स की है जो हाल ही में दुबई से लौटा है। बिहार में अबतक कोरोना के कुल 9 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की स्टेट सर्विलांस अफिसर डॉक्टर रागिनी मिश्र के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना वायरस के 545 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 9 पॉजिटिव पाए गए हैं।
हॉस्पिटल, हेल्पलाइन... कोरोना से जुड़ी हर मदद यहां
बिहार के सभी विधायक दान देंगे 50-50 लाख रुपयेसीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी विधायक और विधान पार्षद अपनी निधि से कम से कम 50 लाख रुपये दान करेंगे। राज्य में कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए कोरोना उन्मूलन कोष बनाया गया है। शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान, नीतीश ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार की तरफ से नोडल विभाग बनाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि सभी जिलों में आपदा राहत केंद्र चालू हो गया है।
बिहार के सुपौल जिले में COVID-19 के मद्देनजर 622 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। विदेश से आए 26 लोग भी होम क्वारंटाइन में रहेंगे। जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि इनके घरों पर पोस्टर चिपकाए जाएंगे। दूसरे राज्यों से आए 622 लोगों को चिन्हित किया गया था। वहीं गोपालगंज में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला परिषद के विवाह भवन को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।