ऐपशहर

बाढ़ के मुद्दे पर बिहार के सीएम और डेप्युटी सीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज

हाल ही में पटना में आई बाढ़ के मुद्दे को लेकर एक वकील ने पटना हाई कोर्ट में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डेप्युटी सीएम सुशील मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

एएनआई 17 Oct 2019, 8:13 pm
पटना
नवभारतटाइम्स.कॉम bihar
हाई कोर्ट में सुशील मोदी और नीतीश कुमार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

इस साल बाढ़ के कारण बिहार के कई जिलों के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था के लिए देरी से कदम उठाने को लेकर राज्य सरकार की जमकर आलोचना भी हुई। हाल ही में राजधानी पटना में आई बाढ़ के मुद्दे पर एक वकील ने राज्य के सीएम नीतीश कुमार और डेप्युटी सीएम सुशील मोदी के खिलाफ हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, पटना हाई कोर्ट में एक वकील ने चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और आठ अन्य के खिलाफ पटना की बाढ़ को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। बताते चलें कि सितंबर के आखिरी सप्ताह और अक्टूबर की शुरुआत में भारी बारिश के कारण पटना के कई इलाकों में जलभराव हो गया था और हजारों लोग प्रभावित हुए थे।


बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 7.22 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कुल 15 जिलों की 95 ब्लॉक्स की 616 ग्राम पंचायतें सितंबर में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग