ऐपशहर

बिहार में 'द केरल स्टोरी' फिल्म जैसा कांड! लव-अफेयर से सगाई तक, इनकार के बाद थाने पहुंचा मामला

Bihar News: पटना की हिंदू लड़की और दिल्ली के मुस्लिम लड़के की लव स्टोरी में फिल्म 'द केरल स्टोरी' जैसे कांड की बू आ रही है। फुलवारी शरीफ के मुस्लिम लड़के की दोस्ती मुहल्ले की रहनेवाली हिंदू लड़की से थी। उसने दिल्ली के अपने ममेरे भाई से उस लड़की की जान-पहचान करा दी। फिर लव-अफेयर और शारीरिक संबंध के बाद सगाई से होते हुए मामला थाने पहुंच चुका है।

Edited byसुनील पाण्डेय | Lipi 30 May 2023, 5:59 am
पटना: बिहार में 'द केरल स्टोरी' फिल्म जैसा कांड हुआ है। पूरे मामले को जानने-समझने के बाद फिल्म 'द केरल स्टोरी' की याद ताजा हो गई। फुलवारी शरीफ की रहनेवाली हिंदू लड़की की दोस्ती एक मुस्लिम लड़के से हो जाती है। दोनों के अच्छे संबंध थे। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। फुलवारी शरीफ में रहनेवाला मुस्लिम लड़का, दिल्ली के रहनेवाले अपने ममेरे भाई से उस लड़की को एक दिन मिलवाता है। इसके बाद उस लड़की का ज्यादा बेहतर रिश्ता दिल्ली वाले लड़के से हो जाती है। वो अक्सर उससे मिलने के लिए पटना आने लगा। ये सबकुछ 5-6 साल तक चलता रहा। लव-अफेयर से बात आगे निकलकर शारीरिक संबंध तक पहुंच जाता है। जब पानी सिर से ज्यादा गुजर गई तो लड़की ने शादी की जिद कर दी। बात रखने के लिए उसने सगाई कर ली। मगर लड़की को शादी से कम कुछ भी मंजूर नहीं था। इसके बाद एंट्री होती है, लड़के के परिवारवालों की।
नवभारतटाइम्स.कॉम kerala story like scandal


लव-अफेयर से सीधे जेल


फुलवारी शरीफ की रहने वाली लड़की दिल्ली के रहने वाले लड़के के चक्कर में इस कदर पड़ी कि किसी भी हाल में उसका होना चाहती थी। दिल्ली के लड़के ने पटना में उस लड़की से सगाई कर ली। जब शादी की बारी आई तो वो मुकरने लगा। युवक के परिवार वाले भी पहुंच गए। युवक को गायब बताते हुए उसे ले जाना चाह रहे थे। जबकि लड़की उससे शादी करना चाह रही थी। लड़के के परिवार वाले इनकार कर रहे थे। बात इतनी बढ़ गई कि फुलवारीशरीफ थाने में प्रताड़ना और दुष्कर्म का एफआईआर लड़की ने दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।

शादी से मुकरने पर बढ़ी बात


युवती ने लिखित शिकायत में बताया है कि फुलवारी शरीफ के एक मोहल्ले में अपने नानी के यहां रहती है। वहीं, आतिफ के दिल्ली में रहने वाले ममेरे भाई इरफान से मुलाकात हुई। बात इतनी बढ़ गई कि इरफान ने परिवार के बिना ही सगाई कर ली। इरफान से 2017 में ऑनलाइन और मोबाइल के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक-दूसरे के होने लगे। दिल्ली से इरफान पटना आता था और लड़की के साथ संबंध बनाता था। थाने में दर्ज एफआईआर में लड़की ने कहा है कि इरफान ने सगाई के दिन भी शारीरिक संबंध बनाया। जब बात शादी की आई तो वो मुकर गया। अपने परिवार का हवाला देते हुए शादी नहीं करने की बात कहने लगा।


मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार


फुलवारी शरीफ थाने में मामला पहुंचने पर पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर ली। युवक ने भी कबूल किया है कि लड़की से ऑनलाइन के जरिए 5 साल पहले बातचीत हुई और फिर प्यार मोहब्बत की बातें होने लगी। पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई कर रही है। युवती का मेडिकल जांच करा रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। केस के आईओ राखी कुमारी ने बताया कि फिलहाल युवती को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के के साथ प्रेम संबंध का मामला है। धारा 376 लगाए गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
सुनील पाण्डेय
सुनील पाण्डेय इस समय nbt.in के साथ Principal Digital Content Producer तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 16 वर्षों का अनुभव है। ETV News, Zee Media, News18 सहित कई संस्थानों में अहम पद पर रहे। ग्राउंड और रिसर्च स्टोरी पर रिपोर्टिंग में माहिर माने जाते हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खासी पकड़ रखते हैं। TV News के लिए शो बनाने में ​एक्सपर्ट सुनील को डिजिटल माध्यम में दिलचस्पी और सीखने की प्रबल इच्छा इन्हें नवभारत ​टाइम्स डिजिटल तक खींच लाई।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग