ऐपशहर

DG शोभा अहोतकर से विवाद के बाद IPS विकास वैभव का ट्रांसफर, अब पुलिस हेडक्वॉर्टर में वेटिंग फॉर पोस्टिंग

होमगार्ड डीजी शोभा अहोतकर से विवाद मामले में आईजी विकास वैभव का तबादला कर दिया गया। डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटा दिया गया। आईपीएस अधिकारी विकास वैभव और डीआईजी विनोद कुमार को वहां से हटाते हुए वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। दोनों अधिकारी पुलिस मुख्यालय बुला लिए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Curated byसुनील पाण्डेय | नवभारतटाइम्स.कॉम 27 Feb 2023, 8:09 pm
पटना: आखिरकार IPS विकास वैभव का तबादला कर दिया गया। होमगार्ड डीजी शोभा अहोतकर से विवाद मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इस मामले में आईजी विकास वैभव का ट्रांसफर हुआ। उनके साथ डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटा दिया गया। आईपीएस विकास वैभव और डीआईजी विनोद कुमार को वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। दोनों पुलिस अफसरों को मुख्यालय बुला लिया गया है। इस बाबत गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम shobha vaibhav


DG से परेशान IG और DIG का ट्रांसफर

बिहार के दोनों आईपीएस अधिकारियों के बीच विवाद सामने आने के बाद राज्य सरकार हरकत में आई। विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोतकर से जान का खतरा बताते हुए हटाने की मांग की थी। इसके बाद गृह विभाग ने उन्हें होमगार्ड आईजी के पद से हटा दिया। डीजी से परेशान डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटा दिया गया है। दोनों को फिलहाल पुलिस मुख्यालय में जॉइन करने के लिए कहा गया है।


शोभा अहोतकर अब भी होमगार्ड की DG

बिहार होमगार्ड के आईजी और डीआईजी को हटा दिया गया। आईपीएस अधिकारी विकास वैभव और डीआईजी विनोद कुमार को वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। दोनों अधिकारी फिलहाल पुलिस मुख्यालय बुला लिए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से एक चिट्ठी भी जारी की गई है। आईजी विकास वैभव ने होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज डीजी शोभा अहोतकर पर गंभीर आरोप लगाए थे। बेवजह गाली देने का भी इल्जाम लगाए थे।

DG पर IG ने लगाया था गाली देने का आरोप

दरअसल, आईजी विकास वैभव ने 9 फरवरी को ट्वीट कर खुलासा किया था कि 'होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज दायित्व दिनांक 18.10.2022 को दिया गया था, और तब से ही सभी नव दायित्वों के निर्वहन हेतु हरसंभव प्रयास कर रहा हूं, प्रतिदिन तब से आनवश्यक ही डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं। परंतु यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है।' इसके बाद जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी। डीजी शोभा अहोतकर ने आईजी विकास वैभव के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा कर दीं थीं। गृह विभाग ने भी विकास वैभव को शो-कॉज किया था। जवाब में आईजी विकास वैभव ने डीजी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे और ट्रांसफर की गुहार लगाई थी।
लेखक के बारे में
सुनील पाण्डेय
सुनील पाण्डेय इस समय nbt.in के साथ Principal Digital Content Producer तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 16 वर्षों का अनुभव है। ETV News, Zee Media, News18 सहित कई संस्थानों में अहम पद पर रहे। ग्राउंड और रिसर्च स्टोरी पर रिपोर्टिंग में माहिर माने जाते हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खासी पकड़ रखते हैं। TV News के लिए शो बनाने में ​एक्सपर्ट सुनील को डिजिटल माध्यम में दिलचस्पी और सीखने की प्रबल इच्छा इन्हें नवभारत ​टाइम्स डिजिटल तक खींच लाई।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग