ऐपशहर

टुकड़े-टुकड़े गैंग कांग्रेस में नहीं फूंक सकते प्राण, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सुशील मोदी

Bihar Politics On Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatar: कांग्रेसी नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। हालांकि उनके रूट में बिहार शामिल नहीं है लेकिन कांग्रेस 28 दिसंबर से बिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद बीजेपी के ने हमला बोला है।

Edited byदेवेन्द्र कश्यप | नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Nov 2022, 11:06 pm
नील कमल, पटना: कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश ने पटना में ऐलान किया कि 28 दिसंबर से बिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब तक 5 राज्यों से गुजर चुकी है और करीब 40 प्रतिशत की यात्रा बची हुई है। दोनों नेताओं ने यह भी बताया कि बिहार में शुरू होने वाले भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेता भी आमंत्रित किए गए हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Sushil Modi


उन्होंने कहा कि यह सभी नेता यात्रा में शामिल होंगे। दोनों नेताओं ने यह भी जानकारी दी कि बांका के मंदार पर्वत से शुरू होकर बोधगया में खत्म होगी। 60 दिनों तक चलने वाले 1023 किलोमीटर की इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाले जाने के ऐलान के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यात्रा को फोटो खिंचवाने का केवल इवेंट भर बताया है।

'बिहार में कांग्रेस मृतप्राय, कोई यात्रा प्राण नहीं फूंक सकती'
पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में 30 साल से RJD की बैसाखी पर चलने की अभ्यस्त कांग्रेस अब इतनी हताश और मृतप्राय है कि कोई यात्रा उसमें प्राण नहीं फूंक सकती। सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का राजनीतिक असर यही है कि जिस तेलंगाना से वे गुजरे , वहां के एक उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों में राहुल गांधी की यात्रा नहीं हुई।

टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हो रही 'भारत जोड़ो यात्रा'
सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ऐसी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले हैं, जिसमें 'भारत तेरे टुकड़े होंगे..' का नारा लगाने वाले सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि भारत पहले से जुड़ा हुआ और एकजुट है, जबकि कांग्रेस ही अक्सर टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी दिखी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने माकपा-शासित केरल से यात्रा शुरू की और मात्र 20 सांसद देने वाले इस प्रदेश में 19 दिन बिताए, जबकि 80 सांसद भेजने वाले यूपी के लिए सिर्फ पांच दिन रखे गए हैं और 40 सांसद देने वाले बिहार के लिए तो राहुल गांधी के पास समय नहीं है। यहां पार्टी की तीसरी कतार के नेता यात्रा की रस्मअदायगी करेंगे।
लेखक के बारे में
देवेन्द्र कश्यप
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में महुआ टीवी, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग