ऐपशहर

Bihar Weather News : भीषण गर्मी के लिए रहिए तैयार, जमुई में पारा पहुंचा 39 डिग्री के पार, जानिए पटना समेत दूसरे जिलों का हाल

Bihar News : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भीषण गर्मी का असर दिखने लगेगा। कई हिस्सों में तापमान तेजी से चढ़ रहा। कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में लू चलने की भी संभावना है। बिहार में भी दिन में पारा तेजी से चढ़ा है। औसत अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के आस-पास पहुंच चुका है।

Curated byरुचिर शुक्ला | नवभारतटाइम्स.कॉम 19 Mar 2022, 11:51 am
पटना : बिहार में होली की धूम के बीच गर्मी (Bihar me Kaisa Hai Mausam) ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पारा तेजी से चढ़ेगा। इसी बीच शुक्रवार को सूबे में सबसे ज्यादा तापमान जमुई में रहा, जहां पारा 39.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बांका में पारा 39.5 रहा। इस बीच राजधानी पटना समेत ज्यादातर जिलों में भी तापमान चढ़ता ही जा रहा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम 625


बिहार में गर्मी का सितम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भीषण गर्मी का असर दिखने लगेगा। कई हिस्सों में तापमान तेजी से चढ़ रहा। कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में लू चलने की भी संभावना है। बिहार में भी दिन में पारा तेजी से चढ़ा है। औसत अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के आस-पास पहुंच चुका है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पारा 40 के पार पहुंचने की संभावना है।

Bihar Weather Update : चढ़ने लगा पारा...बांका रहा सबसे गर्म, पछुआ हवाओं से थोड़ी राहत, जानिए होली तक बिहार में कैसा रहेगा मौसम

पटना में 37 के पार पहुंचा पारा, जानिए दूसरे जिलों का हाल
बिहार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान जमुई में रहा, जहां पारा 39.9 डिग्री पर पहुंच गया। दूसरे नंबर बांका जिला रहा, यहां तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में 37.4 डिग्री, वैशाली में 37.4, मुजफ्फरपुर में 37 डिग्री, बेगूसराय में 36 डिग्री, भोजपुर में 37.6, बक्सर में 36.9 डिग्री, गया में 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि रात के तापमान में अभी लोगों को थोड़ी राहत है। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।

सहरसा में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री पहुंचासूबे में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम सहरसा के अगवानपुर में रहा, यहां पारा 16.5 डिग्री पहुंच गया। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। नालंदा में 21.1, औरंगाबाद में 21.2, गया में 19.4, नवादा में 23.3, मुजफ्फरपुर में 24.2, वैशाली में 21.6 डिग्री रहा। बांका में 21.2, भागलपुर में 22.2, बेगूसराय में 20.3 डिग्री रहा।
लेखक के बारे में
रुचिर शुक्ला
रुचिर शुक्ला फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। पहले न्यूज एजेंसी, फिर टीवी जर्नलिज्म के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा। करीब 10 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। पॉलिटिक्स, क्राइम, पॉजिटिव हर तरह की खबरों में खास रूचि है। सीखने-समझने का क्रम लगातार जारी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग