ऐपशहर

जेडीयू सांसद ने बिहार को बताया 'मजदूरों का प्रदेश', बयान सुन RJD के खिले चेहरे

जेडीयू के सांसद गिरिधारी यादव ने नीतीश कुमार और बीजेपी के प्रयासों को आईना दिखाया है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में सिर्फ मजदूर हैं, कंपनियां नहीं। इस बयान के बाद आरजेडी को तंज कसने का मौका मिल गया है। आरजेडी के प्रवक्ता मृत्‍युंजय तिवारी ने कहा कि ये उस सच्चाई का प्रमाण है जो आरजेडी पहले से कहती आ रही थी कि बिहार में जेडीयू सरकार मजदूरों के पलायन को रोकने में असफल है।

Authored byकेशव सुमन सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम 2 May 2022, 3:51 pm
पटना: जेडीयू के सांसद गिरिधारी यादव ने अपनी ही सरकार पर सवालिया निशान लगा दिया है। उन्‍होंने दावा किया है कि बिहार में सिर्फ मजदूर हैं, कंपनियां नहीं हैं। बांका सांसद का यह बयान सुल्तानपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन सड़क पुल के निरीक्षण के दौरान आया है। जब शनिवार की शाम तेज हवा के बीच करीब 50 मीटर लंबा पुल भरभरा कर धराशाई हो गया। यह पुल भागलपुर जिले को निकटवर्ती खगड़िया को जोड़ेगा।
नवभारतटाइम्स.कॉम धराशाई पुल



'हमारे पास मजदूर हैं लेकिन कंपनियां नहीं हैं'
उन्‍होंने कहा कि, 'हम उम्मीद कर रहे थे कि यह पुल जल्द बन जाएगा लेकिन इस तरह की घटना से परियोजना में देरी होगी, यह जांच का मामला है। उन्‍होंने आगे कहा कि, 'पुल का निर्माण करने वाली कंपनी पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए। पुल के निर्माण का अनुबंध एक कंपनी को दिया जाता है जो बिहार से संबंधित नहीं है। यहां बिहार में हमारे पास मजदूर हैं लेकिन कंपनियां नहीं हैं।'


नितिन नवीन बोले दोषी होंगे दंडित
यह बयान ऐसे समय में आया है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन उद्योगों को बिहार आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हाल ही में बेगूसराय में एक पेप्सी संयंत्र और शनिवार को पूर्णिया में एक इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा एक एथेनॉल प्‍लांट पूर्णिया में भी लगाया गया है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री निनित नवीन ने कहा कि 'हमने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और दोषियों को दंडित किया जाएगा।' नितिन नवीने ने कहा, 'ऐसा लगता है कि पुल का संतुलन ठीक से नहीं किया गया था। आईआईटी रुड़की और आईआईटी पटना के विशेषज्ञ घटना की जांच करेंगे और समयबद्ध तरीके से सरकार को रिपोर्ट करेंगे।'


आरजेडी ने कसा तंज, मृत्‍युंजय तिवारी बोले अब तो अपने ही उठाने लगे सवाल
आरजेडी लीडर और स्‍पोक्‍स पर्सन मृत्‍युंजय तिवारी ने कहा कि अब पार्टी के अपने लोग ही सवाल उठा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन काल पर नेता प्रतिपक्ष लगातार सवाल उठा रहे थे तब इस बात को नकारा जा रहा था कि विपक्ष राजनीति कर रहा है। अब उनके ही नेता कह रहे हैं। मृत्‍युंंजय तिवारी ने कहा कि यदि सरकार गंभीर होती तो बिहार के लोगों को बाहर काम के लिए नहीं जाना पड़ता।
लेखक के बारे में
केशव सुमन सिंह
बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर (बिहार-झारखंड) की भूमिका निभा रहे हैं। रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग