ऐपशहर

Lalu Yadav Health : 'लालू की तबीयत पहले से बेहतर', अस्पताल में RJD मुखिया का हाल जानने के बाद बोले सीएम नीतीश

Nitish kumar Met Lalu Yadav in Hospital : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव को लेकर देशभर के लोग फिक्रमंद हैं। इसी बीच नीतीश कुमार पटना के पारस अस्पताल में लालू यादव का हाल जानने के लिए पहुंचे। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव को फोन भी किया था और उनके आरजेडी सुप्रीमो का हाल जाना था।

Curated byरुचिर शुक्ला | नवभारतटाइम्स.कॉम 6 Jul 2022, 4:34 pm
पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत (Lalu Yadav Health Update) अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बुधवार को आरजेडी मुखिया से मिलने के लिए पहुंचे। अस्पताल में नीतीश कुमार ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और राबड़ी देवी भी अस्पताल में मौजूद रहीं। इस बीच लालू यादव को दिल्ली ले जाने की सूचना है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि यह परिवार का फैसला है। अगर उन्हें दिल्ली ले जाया जाता है तो तमाम तैयारियां पूरी की जाएंगी।

अस्पताल में लालू का हाल जानने पहुंचे सीएम नीतीश
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव को लेकर देशभर के लोग फिक्रमंद हैं। इसी बीच नीतीश कुमार पटना के पारस अस्पताल में लालू यादव का हाल जानने के लिए पहुंचे। मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि समाचार से जानकारी मिलने के बाद तुरंत लालू जी की जानकारी ली। आज खुद लालू जी से मिलना पहुंचा हूं।

Lalu Yadav Health Bulletin: लालू प्रसाद यादव खतरे से बाहर, फिर भी एयर एंबुलेंस से आज जाएंगे दिल्ली
सरकारी खर्च पर इलाज के सवाल पर बोले नीतीश- ये कोई पूछने वाली बात है
नीतीश कुमार ने कहा कि लालू की तबीयत पहले से बेहतर हुई है, उनको दिल्ली ले जाकर इलाज कराने का फैसला लिया गया है। बेहतर है दिल्ली जाकर सभी चीज की अच्छे से जांच होगी। लालू जी के साथ हमारे पुराने दिनों के संबंध रहे हैं, उनका सरकारी खर्च पर इलाज होने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, ये कोई पूछने वाली बात ही नहीं है। इस पर लालू यादव का हक बनता है, सारी बातों को लेकर बिहार में नियम बना हुआ है। हम कामना करते हैं कि लालू जी जल्द स्वस्थ हों।


आज शाम दिल्ली ले जाएंगे, सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों की राय लेंगे : तेजस्वी
लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की दुआएं काम आ रही हैं, लालू जी की तबीयत पहले से बेहतर हुई है, आज शाम दिल्ली ले जाया जाएगा। दिल्ली में जाकर सभी चीजों की जांच होगी, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर भी जाना था पर कंधे की हड्डी टूटने से जाना मुश्किल है। सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों की राय ली जाएगी। अगर डॉक्टर ने कहा तो सिंगापुर भी ले जाएंगे। तेजस्वी ने सभी को धन्यवाद किया कि पीएम मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने फोन किया था। सभी ने लालू यादव की तबीयत ठीक होने की कामना की है।


जानिए अभी कैसी है आरजेडी मुखिया की तबीयत
उधर, पटना के पारस हॉस्पिटल ने सुबह लालू यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी किया। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. तलत ने खुद मीडिया के सामने आकर लालू यादव की मौजूदा सेहत के बारे में बताया। डॉ. तलत ने बताया कि लालू जी की तबीयत पहले से बेहतर है। फिलहाल तबीयत चिंता से बाहर है। लालू प्रसाद यादव का क्रिएटिनिन लेवल और शुगर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दिल्ली ले जाने की बात पर डॉक्टर ने कहा कि यह परिवार का फैसला है। दिल्ली ले जाया जाता है तो तमाम तैयारियां पूरी की जाएगी।

Lalu Yadav Health Update : 'लालू यादव की हालत स्थिर... डॉक्टरों ने किया रिलीज', तेजस्वी ने दिया RJD सुप्रीमो का हेल्थ अपडेट
लालू यादव ICU में भर्ती
लालू प्रसाद यादव फिलहाल पटना के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उन्हें बुधवार यानी आज बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को फोन कर उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद को सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं।

सीढ़ियों से गिर गए थे आरजेडी मुखियालालू यादव घर में सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई थी। चौहत्तर वर्षीय लालू प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रतिरोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाजत ली थी।
लेखक के बारे में
रुचिर शुक्ला
रुचिर शुक्ला फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। पहले न्यूज एजेंसी, फिर टीवी जर्नलिज्म के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा। करीब 10 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। पॉलिटिक्स, क्राइम, पॉजिटिव हर तरह की खबरों में खास रूचि है। सीखने-समझने का क्रम लगातार जारी है।... और पढ़ें

अगला लेख

ट्रेंडिंग