ऐपशहर

Bihar MLC Chunav 2022 : आरजेडी से नहीं मिला भाव तो कांग्रेस ने बनाई 'एकला चलो' की नीति, कैंडिडेट खोजने में जुटा आलाकमान

Bihar News : कांग्रेस लगातार महागठबंधन में चुनाव लड़ने का मन बनाकर आगे बढ़ रही थी, लेकिन आरजेडी ने कोई भाव नहीं दिया। सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर मतभेद था। इसी वजह से सहमति नहीं बन सकी।

आईएएनएस 10 Feb 2022, 9:36 am
पटना : बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन (Bihar Mahagathbandhan) की दो प्रमुख पार्टियों राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच दरार अब गहरी होती जा रही है। आरजेडी ने स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद (Bihar Vidhan parishad Chunav 2022) की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस (RJD Vs Congress) को एक भी सीट नहीं देने का ऐलान कर दिया है। इस बीच, कांग्रेस ने भी सभी 24 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसलिए नहीं बनी सकी RJD-कांग्रेस में बात
कांग्रेस महागठबंधन में चुनाव लड़ने का मन बनाकर आगे बढ़ रही थी, लेकिन आरजेडी ने कोई भाव नहीं दिया। इस दौरान बताया जा रहा है कि कांग्रेस सात सीटों की मांग कर रही थी। सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर मतभेद था। कांग्रेस नेतृत्व जिन सीटों की मांग कर रहा था, उस पर आरजेडी को एतराज था जबकि पार्टी जो सीटें कांग्रेस को देना चाहती थी, उस पर कांग्रेस तैयार नहीं हो रही थी। ऐसे में आरजेडी ने कांग्रेस के बिना चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

तेजस्‍वी का ऐलान अकेले लड़ेंगे चुनाव.... 24 में से 23 पर आरजेडी, लेफ्ट को एक.... कॉग्रेस को किया साफ....
सभी 24 सीट पर कांग्रेस का अकेले उतरने का प्लान
आरजेडी से निराश कांग्रेस अब विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। इन सीटों के लिए कांग्रेस आलाकमान ने पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर पार्टी सीट और उम्मीदवार तय करेगी। प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर भी इन दिनों बिहार पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि राठौर पार्टी नेताओं और संभावित उम्मीदवारों से मुलाकात कर रहे हैं।


पार्टी नेतृत्व करेगा उम्मीदवारों का फैसला सूत्र बताते हैं कि उम्मीदवारों की एक सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली गए हैं, जहां कांग्रेस आलाकमान सीटों और उम्मीदवारों को लेकर फैसला करेगा। वहीं इससे पहले हाल ही तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि पार्टी इस बार विधान परिषद चुनाव में 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, वहीं एक सीट सहयोगी लेफ्ट पार्टी को दी गई है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग