ऐपशहर

बिहार में बड़ा खेला, विधानसभा में RJD फिर नंबर वन, ओवैसी का डब्बा गुल

Bihar Politics : बिहार में ओवैसी की पार्टी का डब्बा बंद हो गया। AIMIM के पांच में चार विधायकों ने लालू यादव की पार्टी आरजेडी का दामन थाम लिया। मॉनसून सत्र के चौथे दिन ओवैसी को बिहार में उन्हीं की पार्टी के विधायकों ने धोखा दे दिया और राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए।

Curated byसुनील पाण्डेय | नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Jun 2022, 5:50 pm
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर चुनाव जीता था तो किसी चमत्कार से कम से नहीं था। ओवैसी के सपने पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक में तैरने लगे। मगर अब आरजेडी ने बड़ा खेला कर दिया, उनके चार विधायकों को पार्टी में शामिल करा लिया। तब कहा गया था कि अगर सीमांचल में आरजेडी को वोट मिला होता तो राज्य की राजनीति कुछ और होती। मगर तेजस्वी ने ओवैसी के 5 में से 4 विधायकों को आरजेडी में शामिल करा दिया।
नवभारतटाइम्स.कॉम owaisi aimim break in bihar


आरजेडी एक बार फिर बड़ी पार्टी हो गई। तेजस्वी यादव ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ खेला कर दिया। AIMIM के चार विधायक लालू यादव की पार्टी के साथ हो गए। आरजेडी के विधायकों की संख्या अब 80 हो गई। इसके साथ ही महागठबंधन के विधायकों की संख्या बढ़कर 116 हो गई। सिर्फ 6 विधायकों को मैनेज करना है और जादुई आंकड़ा 122 हासिल की जा सकती है। सत्ता की शिखर पर पहुंचने की राह से तेजस्वी यादव सिर्फ 6 विधायक दूर हैं। अगर उनके मैनेजरों ने ये कमला कर दिया तो आज जो ओवैसी के साथ हुआ है वो किसी और के साथ भी हो सकता है।

आरजेडी में शामिल होने वाले विधायकों में कोचाधामन के विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से शाहनवाज आलम, पूर्णिया के बायसी के सैयद रुकनुद्दीन अहमद और बहादुरगंज के विधायक अंजार नईमी हैं। बिहार AIMIM के अध्यक्ष अख्तरुल इमान सिर्फ ओवैसी के साथ हैं। हालांकि वो कब तक रहेंगे कहना मुश्किल है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनादेश आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में मिला था, लेकिन बाद में बीजेपी ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को तोड़कर तीन विधायकों को अपने में मिला लिया था और बड़ी पार्टी बन गई थी। शायद तेजस्वी इस बात को पचा नहीं पाए कि वो नंबर एक से दूसरे नंबर पर खिसक गए। तेजस्वी यादव ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आज खुशी है कि आरजेडी राज्य में एकबार फिर सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
लेखक के बारे में
सुनील पाण्डेय
सुनील पाण्डेय इस समय nbt.in के साथ Principal Digital Content Producer तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 16 वर्षों का अनुभव है। ETV News, Zee Media, News18 सहित कई संस्थानों में अहम पद पर रहे। ग्राउंड और रिसर्च स्टोरी पर रिपोर्टिंग में माहिर माने जाते हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खासी पकड़ रखते हैं। TV News के लिए शो बनाने में ​एक्सपर्ट सुनील को डिजिटल माध्यम में दिलचस्पी और सीखने की प्रबल इच्छा इन्हें नवभारत ​टाइम्स डिजिटल तक खींच लाई।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग