ऐपशहर

केजरीवाल और बीजेपी की जंग में राबड़ी देवी का क्यों आया नाम? सुनीता को लेकर पुरी ने ये कहा

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी की तुलना राबड़ी देवी से की है। इसके बाद सियासी लड़ाई और तल्ख हो गई। जब से अरविंद केजरीवाल ईडी के शिकंजे में फंसे हैं, तब से सुनीता केजरीवाल हर फ्रंट पर दिख रही है। रोजाना वो सुर्खियों में बनी हुई है। बीजेपी को ऐसा लगता है कि बिहार की कहानी दिल्ली में दुहराई जा सकती है।

Edited byसुनील पाण्डेय | भाषा 29 Mar 2024, 5:46 pm
दिल्ली/पटना: दिल्ली की सियासी तकरार में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जिक्र हुआ है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी की तुलना बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से की। हरदीप पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभवत: अपने पति की जगह पद पर बैठने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल, जब से अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार किए गए तब से ही सुनीत केजरीवाल काफी ऐक्टिव हैं। अरविंद केजरीवाल से जुड़े अपडेट्स वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बता रही हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम sunita kejriwal.



दिल्ली में दुहराई जाएगी बिहार कहानी!

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन किया। इस दौरान सुनीता केजरीवाल का जिक्र आने पर संवाददाताओं से कहा, ‘आप जिन मैडम की बात कर रहे हैं, वह शायद बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद पर बैठने की तैयारी कर रही हैं।’ दरअसल, चारा घोटाले में जब बिहार के तत्कालीन सीएम लालू यादव को 1997 में जेल जाने की नौबत आई तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। तब, राबड़ी देवी को राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं था।


सुनीता केजरीवाल ने शुरू किया वॉट्सऐप अभियान

इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वॉट्सऐप अभियान शुरू किया और लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की। अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। केजरीवाल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को अदालत ने ईडी की उनकी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी।


पति के लिए हर मुद्दे पर फाइट कर रहीं सुनीता केजरीवाल

सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि उनके पति (अरविंद केजरीवाल) ने देश में 'सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों' को चुनौती दी है। उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने को कहा है।
लेखक के बारे में
सुनील पाण्डेय
सुनील पाण्डेय इस समय nbt.in के साथ Principal Digital Content Producer तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 16 वर्षों का अनुभव है। ETV News, Zee Media, News18 सहित कई संस्थानों में अहम पद पर रहे। ग्राउंड और रिसर्च स्टोरी पर रिपोर्टिंग में माहिर माने जाते हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खासी पकड़ रखते हैं। TV News के लिए शो बनाने में ​एक्सपर्ट सुनील को डिजिटल माध्यम में दिलचस्पी और सीखने की प्रबल इच्छा इन्हें नवभारत ​टाइम्स डिजिटल तक खींच लाई।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग