ऐपशहर

'तेजस्वी यादव भारत में अमेरिका का विलय करेंगे', राजद का घोषणापत्र जारी होते ही अजब-गजब तंज की बौछार

RJD Manifesto : तेजस्वी यादव ने 1 3अप्रैल यानी आज राजद ऑफिस में पार्टी सांसद मनोज झा और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। लेकिन इसके ठीक बाद विरोधी जदयू और हम ने उन्हें घेर लिया। उन पर अजब-गजब तंज की बौछार कर दी गई।

Edited byऋषिकेश नारायण सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Apr 2024, 12:30 pm
पटना: राजद का घोषणापत्र जारी होते ही तेजस्वी यादव घिरते दिख रहे हैं। दरअसल राजद इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इसी की वजह से संयुक्त घोषणापत्र जारी न करने को लेकर भी सवाल उठे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के घोषणा पत्र पर जनता दल यूनाइटेड ने कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि 'खुद तो 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और राष्ट्रीय संदर्भ का घोषणापत्र जारी कर रहे हैं, पूरे देश का राजनीतिक एजेंडा सेट कर रहे हैं। पिछले लोक सभा चुनाव में राजद को एक भी सीट नहीं मिली थी।' जबकि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने तो गजब की बात कह दी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Bihar News



जीतन राम मांझी ने तो तेजस्वी को गजब लपेट दिया

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी तो इससे एक कदम आगे निकल गए। उनका तंज पढ़िएगा तो हंस-हंस कर पेट फूल जाएगा। खैर, पढ़िए कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपने एक्स अकाउंट पर क्या पोस्ट किया है।
  • राजद के घोषणा पत्र में शायद कुछ बातें छूट गई हैं,जो निम्नलिखित हैं…
  • भारत में अमेरिका का विलय करेंगे।
  • सूरज पश्चिम से उगाएंगे।
  • समुद्र के पानी को मीठा बना देंगें।
  • पहाड़ हवा में उड़ेगा।
  • अब जब तेजस्वी यादव जी को पता है कि उनकी सरकार बन ही नही रही तो वह कुछ भी घोषणा कर सकते हैं।


तेजस्वी घोषणापत्र में ये बताएं कि गरीबों की जमीन कैसे लिखवानी है- बीजेपी

उधर बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी यादव और राजद के मेनिफेस्टो पर हमला बोला है। नीचे सुनिए क्या कहा सम्राट चौधरी ने...


23 सीट पर चुनाव लड़ने वालों का पूरे देश के लिए मेनिफेस्टो- JDU

वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार आगे कहा कि 23 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी राजद के नेता इतना भी नहीं कर सके कि अपनी सहयोगी पार्टियों के नेताओं को इस मौके पर बुलाकर बगल में बैठा लेते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संतरा खुद खा रहे हैं और छिलका सहयोगी को दे रहे हैं, और छिलके का रस अपनी आंखों में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजद ने अपने घोषणापत्र में राष्ट्रीय मुद्दों की चर्चा की, उससे साफ है कि राजद का नेतृत्व राजनीतिक रूप से नाबालिग है। जदयू नेता ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में राजद सहयोगी दल है जिसे अपनी औकात का ज्ञान कम है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें रोजगार, किसानों, महिलाओं के लिए कई वादे किए गए हैं।
नोट- एजेंसी इनपुट के साथ
लेखक के बारे में
ऋषिकेश नारायण सिंह
नवभारत टाइम्स डिजिटल के बिहार-झारखंड प्रभारी। पत्रकारिता में जनमत टीवी, आईबीएन 7, ईटीवी बिहार-झारखंड, न्यूज18 बिहार-झारखंड से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 17 साल का सफर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरुआत के बाद अब बिहार कर्मस्थल। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में गहरी रुचि। डिजिटल पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग