ऐपशहर

बिहार: नालंदा में एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

बड़ी खबर बिहार से आ रही है जहां एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव के मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। ये सभी पॉजिटव नालंदा जिले के बिहारशरीफ के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 20 Apr 2020, 9:28 pm
ऋषिकेश नारायण सिंह, पटना:
नवभारतटाइम्स.कॉम COVID 19
बिहार में एक साथ मिले कोरोना के 16 पॉजिटिव

सोमवार की रात होते होते बिहार से बड़ी खबर आई है। राज्य में कोरोना के एक साथ 16 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। ये सभी पीड़ित नालंदा जिले के बिहारशरीफ के रहनेवाले हैं। इनमें 6 महिलाएं हैं जिनकी उम्र क्रमश: 17,21,23,26,45,50 और 10 साल है। 16 में 10 पुरुष हैं जिनकी आयु क्रमश: 14, 16, 18, 18, 19, 22, 50, 60, 60, 60 साल है। ये सभी कोरोना पीड़ित के संपर्क में आकर संक्रमण का शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।


नए मरीजों के साथ बिहार में 100 का आंकड़ा पार
इसी के साथ बिहार में पीड़ितों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार कर दिया है। सिर्फ सोमवार को ही कुल 17 कोविड19 पॉजिटिव मिले हैं जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 113 हो चुका है। बड़ी और डरावनी बात ये है कि नालंदा जिले ने लिस्ट में कुल 28 मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर जगह बना ली है और आंकड़ों में हाल ही में बिहार के वुहान कहे जाने वाले सिवान से सिर्फ एक कदम ही पीछे है।
बिहार में अगर कोरोना पॉजिटिव के जिलावार आंकड़ों को देखें तो तस्वीर बिल्कुल बदल गई है और इस तरह से है..
सिवान- 29
नालंदा- 28
मुंगेर- 20 (एक की मौत)
बेगूसराय- 9
पटना-7
गया-5
बक्सर- 4
नवादा-3
गोपालगंज- 3
सारण- 1
लखीसराय- 1
भागलपुर- 1
वैशाली- 1 (इलाज के दौरान मौत)
भोजपुर- 1

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग