ऐपशहर

...अलौकिक,अपूर्व और अद्भुत; तेजस्वी यादव ने बहन रोहिणी की दिल खोल कर की तारीफ

Tejashwi Yadav: आरजेडी प्रमुख लालू यादव को किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्य की दिल खोल कर लोग तारीफ कर रहे हैं। अपने तो अपने, धुर विरोधी भी रोहिणी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। दूसरी ओर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि ऑपरेशन के बाद मेरी प्यारी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक,अपूर्व और अद्भुत है।

Curated byदेवेन्द्र कश्यप | नवभारतटाइम्स.कॉम 6 Dec 2022, 6:28 pm
पटना: आरजेडी प्रमुख लालू यादव ( Lalu Yadav ) का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया है। रोहिणी द्वारा उठाए गए कदम की सभी तारीफ कर रहे हैं। अपने तो अपने तो लालू यादव के धुर विरोधी भी रोहिणी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन सब के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) ने अपनी बड़ी बहन की प्रशंसा की है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि ऑपरेशन के बाद मेरी प्यारी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक,अपूर्व और अद्भुत है। मेरी प्यारी बहन रोहिणी आचार्य ने अटूट प्रेम, असीम त्याग, अदम्य साहस, अद्वितीय समर्पण और रिसते रिश्तों के वर्तमान दौर में अकल्पनीय पारिवारिक मूल्यों की जो अनूठी मिसाल कायम की है, वह अवर्णनीय और अविस्मरणीय है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Tejashwi



दिल खोलकर लोग कर रहे तारीफ
ऐसा नहीं है कि सिर्फ परिवार या आरजेडी से जुडे लोग ही तारीफ कर रहे हैं। पार्टी और परिवार से इतर लालू यादव के सियासी तौर पर धुर विरोधी रहे राजनेता भी रोहिणी की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ट्विटर पर लिखा है कि बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी। लालू यादव की बेटी की तारीफ करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने लिखा है कि गर्व है आप पर…। आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।


'भगवान से लड़ने का दिल कर रहा'
उधर, झारखंड के देवघर से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर रोहिणी आचार्य की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि रोहिणी आचार्य को देखकर मुझे भगवान से लड़ने को दिल कर रहा है। निशिकांत दुबे ने लिखा कि मुझे भगवान ने बेटी नहीं दी,आज रोहिणी आचार्य को देखकर सचमुच भगवान से लड़ने का दिल कर रहा है, मेरी नानी हमेशा कहती थी, बेटा से बेटी भली जो कुलवंती हो।


लालू ने सभी को दिया धन्यवाद
वहीं आरजेडी प्रमुख की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती ने लालू के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पिता के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की है। उन्होंने कुछ सेंकेंड का एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया है जिसमें लालू ने सभी को धन्यवाद दिया है। इस वीडियो के साथ मीसा ने ट्वीट किया है कि आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया! आज पापा ने आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा है!


वहीं कुछ सेकेंड के इस क्लिप में लालू यादव कह रहे हैं कि आप लोगों ने सब दुआ किया। अच्छा फील कर रहे हैं हम।
लेखक के बारे में
देवेन्द्र कश्यप
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में महुआ टीवी, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग