ऐपशहर

Bihar News: चिराग पासवान ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के घर में किया रात्रि विश्राम, मछली -रोटी और साग का चखा स्वाद

चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान का भोला पासवान शास्त्री जी से पारिवारिक रिश्ता था। उनके पिता खुद यहां आया करते थे। आज अपने पिता और अपने नेता के आदर्शों पर चलते हुए वह इस गांव में पहुंचे हैं।

Lipi 22 Sep 2021, 12:02 am
नमिता कुमारी, पूर्णिया
नवभारतटाइम्स.कॉम Chirag_paswan_in_purnia
मीडिया से बात करते चिराग पासवान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की आज 108वीं जयंती पूरे राज्य में मनाई जा रही है। इस मौके पर मंगलवार को लोजपा सांसद चिराग पासवान शास्त्री जी के पैतृक गांव पूर्णिया के बैरगाछी पहुंचे। चिराग ने रात्रि विश्राम शास्त्री जी के पैतृक घर में ही किया। इस मौके पर उन्होंने रोटी, मछली और साग खाया।


बैरगाछी में तेजस्वी यादव ने सबसे पहले भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान का भोला पासवान शास्त्री जी से पारिवारिक रिश्ता था। उनके पिता खुद यहां आए हुए थे। आज अपने पिता और अपने नेता के आदर्शों पर चलते हुए वह इस गांव में पहुंचे हैं। यहीं पर वह खाना खाएंगे और रात्रि विश्राम भी करेंगे ।

यह भी पढ़ें- JDU की सीटिंग सीटों पर उपचुनाव से पहले ही चिराग ने फिर दी नीतीश को टेंशन, तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उतारेंगे प्रत्याशी

राजनीति के आदर्श थे भोला पासवान शास्त्री जी: चिराग
उन्होंने कहा कि भोला पासवान शास्त्री जी राजनीति के आदर्श थे। उनकी ईमानदारी के मिशाल आज भी दी जाती है। हम लोग भी उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं चिराग पासवान के रात्रि विश्राम को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है।

तो अबतक शास्त्री जी के किसी स्वजन की सुधि क्यों नहीं ली: लेसी सिंह
बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि अचानक भोला पासवान शास्त्री के लिए उभरे चिराग के इस प्रेम को जनता समझती है। लेसी सिंह ने चिराग पासवान से यह सवाल किया- अगर शास्त्री के प्रति उनके मन में सम्मान था तो उनके पिता ने पूर्व मुख्यमंत्री के किसी स्वजन की सुधि क्यों नहीं ली?

बिहार में मूर्ति पर 'सवार' पॉलिटिक्स, तेजस्वी और चिराग की डिमांड पर नीतीश की चुप्पी

शास्त्री की पौत्र वधु ने चिराग के लिए अपने हाथों से बनाया खाना
पूर्व मुख्यमंत्री शास्त्री जी के पौत्र वधु राज दुलारी देवी ने चिराग पासवान के लिए अपने हाथों से रोटी, मछली और साग बनाया। उन्होंने कहा कि उनके लिए गौरव की बात है कि उनके दादा ससुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे। इसी कारण आज चिराग पासवान उनके घर आए हैं और उनके लिए वह खाना बना रही है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग