ऐपशहर

Sitamarhi Loot: सीतामढ़ी में फिर दो घरों में डकैती, पुलिस के पहुंचने से डकैत लूट नहीं पाये एसडीएम का घर

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी जिले में डकैती की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखोफ डकैत आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की रात भी डकैतों ने बेला थाना के बहुअरवा गांव में वारदात को अंजाम दिया।

Edited byदेवेन्द्र कश्यप | नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Oct 2022, 8:17 pm
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में डकैतों का तांडव जारी है। पुलिस पस्त है। वह डकैतों को पकड़ने और डकैती की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने में विफल हो रही है। शनिवार की रात बेला थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव में डकैतों ने दो घरों से लाखों की संपत्ति लूट ली। इस दौरान पुलिस के पहुंच जाने से एसडीएम रामबाबू साह का घर लूटपाट से बच गया। पुलिस के सामने ही डकैत फरार हुए, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। डकैतों की संख्या 30-35 बताई गई है। सभी हथियार, रॉड, चाकू, कुल्हाड़ी, दाब और लाठी-डंडे से लैस थे। सब के सब कच्छा-बनियान पहने हुए थे। कुछ डकैत मास्क में भी थे, तो कुछ गमछे से मुंह बांध रखा था।
नवभारतटाइम्स.कॉम Sitamarhi


सबसे पहले डकैतों ने लक्ष्मण साह के घर धावा बोला। घर का मेन गेट तोड़ दिया। लक्ष्मण साह की कपड़े की दुकान है। इनके घर से डकैतों को नगद मात्र दो हजार एवं एक मोबाइल हाथ लगा। आनंद लाल साह के घर से डकैत नकद 75 हजार रुपये, मोबाइल, जेवर लूट लिए। दोनों घरों से करीब 5 लाख की संपत्ति लूट जाने की बात कही जा रही है। आनंदलाल साह का पुत्र रामदरेश प्रसाद कपड़ा व्यवसायी हैं। उनकी दुकान परसा बाजार पर है। उनके दूसरे पुत्र सतीश कुमार दरभंगा में लोको पायलट है।
Sitamarhi Loot: कच्छा-बनियान में आए 24 लुटेरे, CCTV तोड़ा फिर चिमनी कारोबारी की फैमिली को बंधक बनाकर की लूटपाट
इधर, घर में ही किराना दुकान चलाने वाले गोरख साह के घर में डकैत छत के रास्ते घुसे। विरोध करने पर पिता-पुत्र की रॉड से पिटाई की। इनके घर डकैतों ने नकद 40 हजार, दो मोबाइल, गोरख साह की बहू की नाक, कान के गहने एवं मंगलसूत्र लूट ली। इनके घर में अनाज वाले कोठी को भी तोड़कर तहस-नहस कर दिया। चावल-गेहूं को बिखेर दिया। डकैतों को अंदेशा था कि अनाज की कोठी में गहना व रूपया छुपाकर रखा गया होगा।

Aurangabad News: कुख्यात नक्सली युगल साह उर्फ जमींदार गिरफ्तार, 18 कांडों में चल रहा था फरार
वहीं, बगल में ही एसडीएम रामबाबू साह का घर है। इनके घर में डकैत अंदर प्रवेश कर गये थे। तब तक पुलिस आ गई और डकैत फरार हो गये। गृहस्वामी ने बताया कि डकैतों में नेपाली नागरिक भी शामिल हैं, क्योंकि उनकी भाषा नेपाली की तरह लग रही थी। बेला थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र डकैतों के गिरोह का खुलासा कर उन्हें पकड़ा जायेगा।
लेखक के बारे में
देवेन्द्र कश्यप
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में महुआ टीवी, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग