ऐपशहर

Sitamarhi Nagar Nikay Chunav Result: सीतामढ़ी नगर निगम की पहली मेयर बनीं रौनक जहां परवेज, आखिरकार हार गए विशाल

सीतामढ़ी में रौनक जहां परवेज पहली मेयर निर्वाचित हुई हैं। यहां नगर निगम के लिए पहली बार वोटिंग हुई थी। रौनक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विशाल कुमार को तीन हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम के बाद रौनक जहां के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

Edited byरवि सिन्हा | Lipi 30 Dec 2022, 6:49 pm

हाइलाइट्स

  • रिजल्ट को लेकर घंटों बनी रही ऊहापोह
  • रौनक जहां के पति ने जीत की पुष्टि की
  • 3013 मतों के अंतर से रौनक जहां ने कब्जा जमाया
सारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
नवभारतटाइम्स.कॉम sitamadi
सीतामढ़ी नगर निगम:रौनक जहां परवेज मेयर निर्वाचित
सीतामढ़ी: बिहार में सीतामढ़ी नगर निगम के लिए पहली बार चुनाव हुआ। चुनाव परिणाम के बाद रौनक जहां परवेज को सीतामढ़ी नगर निगम में पहली मेयर बनने का गौरव प्राप्त हुआ हैं। रौनक जहां परवेज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विशाल कुमार को मात दीं। रौनक जहां को 21562 वोट और विशाल को कुल 18549 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मेयर की कुर्सी पर 3013 मतों के अंतर से रौनक जहां ने कब्जा जमाया है।

रिजल्ट को लेकर घंटों बनी रही ऊहापोह


मतगणना सुबह आठ शुरू हुई, जिसके बाद एक-डेढ़ बजे तक मेयर पद के लिए मतों की मतगणना की जा चुकी थी, लेकिन साढ़े तीन बजे तक परिणाम की आधिकारिक घोषणा नही की जा सकी। रौनक और विशाल के सनर्थकों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। बाद में जिला सूचना और जनसंपर्क पदाधिकारी कमल कुमार सिंह ने मीडिया कोषांग में पत्रकारों को बताया कि रौनक जहां परवेज 3013 मतों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने रौनक और विशाल को मिले मतों की जानकारी दी।

रौनक के पति ने जीत की पुष्टि की


इधर, मीडिया कोषांग के समीप पहुंचे रौनक जहां के पति मो. आरिफ हुसैन ने मीडियाकर्मियों को सिर्फ इतना बताया कि रौनक जहां परवेज सीतामढ़ी नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं। वहीं रिजल्ट को लेकर गहमागहमी के बीच करीब दो बजे मतगणना हॉल में डीएम मनेश कुमार पहुंचे। उनसे पांच मिनट पहले एसपी हर किशोर राय और निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी विनय कुमार भी मतगणना केंद्र पहुंचे थे।


सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव परिणाम- वार्डवार निर्वाचित प्रत्याशी


वार्ड 1 से राजदेव साह
वार्ड 2 से शत्रुध्न कुमार
वार्ड 3 से शबनम अंसारी
वार्ड 4 अंशुल प्रकाश
वार्ड 5 से युसुफ अंसारी
वार्ड 6 से सुधीर कुमार
वार्ड 7 से सुशीला देवी
वार्ड 8 से ललन प्रसाद
वार्ड 9 से सीमा देवी
वार्ड 10 से रानी देवी
वार्ड 11 से अमृतेश कुमार
वार्ड 12 से गीता देवी
वार्ड 13 मौसम आफरीन
वार्ड 14 से लक्ष्मी देवी
वार्ड 15 से सलोनी देवी
वार्ड 16 से अमरेंद्र पासवान उर्फ गुड्डू पासवान
वार्ड 17 से सीमा देवी
वार्ड 18 से शंभु महतो
वार्ड 19 से सुरेंद्र साह
वार्ड 20 से अशोक प्रसाद यादव
वार्ड 21 से बबिता कुमारी
वार्ड 22 से बिंदु सिंह
वार्ड 23 से अमरेंद्र कुमार सिंह
वार्ड 24 से रवि कुमार
वार्ड 25 से अरविंद कुमार
वार्ड 26 से तबस्सुम खातून
वार्ड 27 से रूखसाना खातून
वार्ड 28 से अताउल्लाह रहमानी
वार्ड 29 से चंदा देवी
वार्ड 30 से गगनु मुखिया
वार्ड 31 से सिमांत शेखर
वार्ड 32 से नसीम अंसारी
वार्ड 33 से मलाइका तबस्सुम
वार्ड 34 से पूजा कुमारी
वार्ड 35 से पूनम कुमारी
वार्ड 36 से कृष्णनंदन कुमार
वार्ड 37 से पूनम कुमारी
वार्ड 38 से रौनक जहां परवेज
लेखक के बारे में
रवि सिन्हा
नवभारत टाइम्स डिजिटल के बिहार-झारखंड टीम में कार्यरत। राजस्थान पत्रिका में दिसंबर 2005 से लेकर अप्रैल 2020 तक झारखंड प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का मौका मिला। दूरदर्शन रांची और आकाशवाणी केंद्र के प्रादेशिक समाचार एकांश में आकस्मिक सहायक संपादक के रूप में 17 साल का सफर। रांची एक्सप्रेस, आज, देशप्राण समेत कई अन्य हिन्दी और उर्दू अन्य समाचार पत्रों और वेबपोर्टल के लिए लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से लेखन। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 2000 में संवाद समिति एक्सप्रेस मीडिया सर्विस से पत्रकारिता की शुरुआत के बाद 2001 से झारखंड की राजधानी रांची अब कर्मस्थल। देश-विदेश की सामाजिक और राजनीतिक खबरों में विशेष रूचि। पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन और चाहत।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग