ऐपशहर

पूर्व MLC मनोज सिंह की घर वापसी, होंगे पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार

बीजेपी की ओर से बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। ये चुनाव जून जुलाई में होना लेकिन इससे पहले ही एनडीए ने सीटों का बंटवार कर लिया है। सिवान की सीट भाजपा के खाते में है। लिहाजा पूर्व एमएलसी मनोज सिंह की घर वापसी ये इशारा करती है कि भाजपा में शामिल होकर मनोज सिंह सिवान से भाजपा के MLC उम्‍मीदवार होंगे।

Lipi 3 Feb 2022, 10:36 am
सिवान : सिवान के पूर्व MLC और दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के करीबी मित्र रहे मनोज सिंह की भाजपा में घर वापसी हो गई है। बुधवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने उन्‍हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनोज सिंह पहले लोजपा में थे। उन्होंने ऐसे समय घर वापसी की है जब एमएलसी उम्मीदवार के लिए उनका नाम जोरशोर से चल रहा है। ऐसे में प्रबल संभावना है कि पार्टी सिवान से मनोज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाएगी।
नवभारतटाइम्स.कॉम manoj singh
संजय जयसवाल के साथ मनोज सिंह


चूंकि सीटों के बंटवारे में सिवान भाजपा के खाते में है। ऐसे में पार्टी ने सिवान को छोड़ तकरीबन सभी जगह अपने उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। सिवान से एमएलसी के लिए मनोज सिंह के साथ एक दूसरा नाम नीरज तिवारी का भी चर्चा में है। गोरेयाकोठी प्रखंड के सरारी के रहने वाले नीरज तिवारी फिलहाल भाजपा दिल्ली प्रदेश में सक्रिय हैं। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में मनोज सिंह भाजपा से बगावत कर रघुनाथपुर विधानसभा से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ गए थे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग