ऐपशहर

Valmiki Nagar के बुजुर्ग मगरमच्छ की मौत, बुढ़ापे के चलते तोड़ा दम

बिहार के बगहा में बजुर्ग मगरमच्छ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि इस मगरमच्छ की उम्र करीब 50 साल है। मगरमच्छ का शव देखने के बाद गांव वालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Edited byएनबीटी डेस्क | Lipi 1 Feb 2023, 10:59 am
बगहा: वाल्मीकि नगर के त्रिवेणी कैनाल में बुजुर्ग मगरमच्छ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृत पाए गए मगरमच्छ की उम्र करीब 40-50 वर्ष है। मृत पाए गए मगरमच्छ का वेट करीब 3 क्विंटल है और उसकी लंबाई करीब 14 फीट है। मगरमच्छ की डेड बॉडी देखकर गांव वालों न वन विभाग को इसकी सूचना दी। वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र कार्यालय में सूचना मिलने के बाद तत्काल वहां से टीम भेजी गई।
नवभारतटाइम्स.कॉम crocodile


सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने वनकर्मियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृत नर मगरमच्छ के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए कोतराहा स्थिति कौशल विकास केन्द्र में लाया गया है।

वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर ने बताया कि नर मगरमच्छ की मौत अधिक उम्र ढलने और बीमारी की वजह से होने की संभावना प्रतीत हो रही है। मगरमच्छ की लम्बाई लगभग 14 फीट की लग रही है। मगरमच्छ के पोस्मार्टम के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार टोनी को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मगरमच्छ के मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
लेखक के बारे में
एनबीटी डेस्क
देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग