ऐपशहर

Bilaspur : पेट्रोल पंप पर आग लगाने पहुंचा सिरफिरा युवक, कर्मचारी से छीनी नोजल और जला दी लाइटर, मचा हड़कंप

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को उस वक्‍त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक पेट्रोल पंप पर आग लगाने पहुंच गया। (Bilaspur mad man set fire on petrol pump) युवक ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के हाथ से नोजल छीनी और लाइटर जलाने लगा। यह देख आसपास पंप पर हड़कंप मच गया। तत्‍काल पंप के कर्मचारियों ने युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

Lipi 24 Sep 2022, 8:26 pm
बिलासपुर : शहर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरा युवक नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप में आग लगाने पहुंच गया। युवक ने पेट्रोल कर्मचारी से उसका नोजल पाइप लेकर पेट्रोल का छिड़काव कर दिया, उसके बाद युवक ने लाइटर निकालकर पेट्रोल पंप में आग लगानी चाहिए, लेकिन किस्मत रही कि लाइटर नहीं जला और तभी आसपास खड़े युवकों ने किसी तरह उस युवक को पकड़ लिया और लाइटर को उसके हाथ से छीन लिया। अपने मकसद में कामयाब ना हो पाया युवक पेट्रोल पंप से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने उसे पकड़ ही लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
नवभारतटाइम्स.कॉम Collage Maker-24-Sep-2022-08.29-PM


जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जब एक सिरफिरा युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां कर्मचारी के हाथ से नोजल छीन कर पेट्रोल का छिड़काव कर दिया, इसके बाद युवक ने लाइटर निकाला और आग लगाने लगा, लेकिन किस्‍मत रही कि लाइटर नहीं जला। तभी आसपास खड़े लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

धनबाद में दुमका जैसी घटना की कोशिश: पेट्रोल लेकर नाबालिग के रूम में घुसा, रेप की कोशिश, असफल होने पर जमकर पीटा
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सिरफिरे युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई। युवक के पास से तीन तीन मोबाइल और कई संदिग्ध चीजें भी बरामद हुई है, युवक कौन सा और उसने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश के पीछे उसका मकसद क्या था। इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन कहीं ना कहीं नेहरू चौक में एक बड़ा हादसा टल गया।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग