रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था। शनिवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों की सूची जारी की है। नगर निगम के कमिश्नर सौरव कुमार रायपुर के नये कलेक्टर बनाए गए हैं। अब तक यह पद संभाल रहे एस भारतीदासन नये डीपीआर बनाए गए हैं। वहीं, डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव के नये कलेक्टर होंगे। जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर और अजीत बसंत मुंगेली के कलेक्टर बनाए गए हैं।
बलरामपुर के कलेक्टर श्याम धावड़े का ट्रांसफर कोरिया किया गया है। बस्तर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को बलरामपुर में कलेक्टर के पद पर भेजा गया है। कोरिया के कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को मंत्रालय बुलाया गया है।
धमतरी के कलेक्टर जेपी मौर्य को भी मंत्रालय बुला लिया गया है। किरण कौशल को मार्कफेड का नया एमडी बनाया गया है। टोपेश्वर वर्मा को खाद्य विभाग के साथ साथ परिवहन आयुक्त की भी जिम्मेदारी दी गई है। रानू साहू कोरबा और पदुम सिंह एल्मा धमतरी के कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, भोस्कर विलास संदीपन बेमेतरा के कलेक्टर बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था। शनिवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों की सूची जारी की है।