बस्तर
दूसरे जानवरों के साथ इंसानों की दोस्ती का वीडियो आपने खूब देखा होगा। इंसानों के साथ कुत्ते की वाफादारी के किस्से भी खूब सुने होंगे। वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगलों में जवानों (Soldiers And Deer Friendship News) के साथ सर्च ऑपरेशन के दौरान ट्रेंड कुत्ते ही होते हैं। मगर घोर नक्सल प्रभावित बस्तर में जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन के लिए एक हिरणी जाती है। वह बेखौफ होकर जवानों के साथ जंगल में घूमती है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों के साथ जा रही हिरणी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जिन जंगलों में पग-पग पर खतरा है, वहां जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर एक हिरणी चल रही है। यह वीडियो बस्तर संभाग के सुकमा जिले स्थित किस्टाराम कैंप में तैनात जवानों का है। कैंप में रह रहे जवानों के साथ एक हिरणी की गहरी दोस्ती है।
कैंप से जवान जब भी जंगल में ऑपरेशन के लिए जाते हैं, यह हिरणी भी उनके साथ पीछे-पीछे जाती है। ऑपरेशन के दौरान हिरणी साए की तरह उनके साथ रहती है। जब जवान ऑपरेशन से वापस लौटते हैं तो हिरणी भी उनके साथ लौट जाती है। हिरणी और जवानों की दोस्ती की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब है।
रायपुर में हिलने वाली कार ने मचाई सनसनी, 'सरकारी' गाड़ी में कपल का प्राइवेट वीडियो वायरल
कैंप में तैनात एक जवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि काफी कम उम्र में यह हिरणी जंगल में मिली थी। कैंप के करीब लाकर जवान इसकी देखभाल करने लगे। इसके बाद हिरणी ने कैंप को ही अपना घर बना लिया। हिरणी के बारे में वन विभाग को भी जानकारी है। कई बार जवान इसे जंगल में छोड़ आते हैं। इसके बावजूद वह फिर से कैंप में लौटकर आ जाती है।
जवान रखते हैं पूरा ख्याल
वहीं, हिरणी और जवानों में दोस्ती इतनी गहरी है। वह ऑपरेशन के दौरान हमेशा जवानों के साथ रहती है। जवान जहां भी आराम करने के लिए रुकते हैं, हिरणी भी रूक जाती है। जवान जब कैंप आते हैं, तभी हिरणी वापस आती है। इसलिए जवान भी इसके खाने पीने का पूरा ख्याल रखते हैं।