रायपुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली घटना मामले में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM भूपेश बघेल से फोन पर जानकारी ली। शाह ने भूपेश बघेल से चर्चा करते हुए राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की वास्तविक स्थिति को समझा। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार अमित शाह ने कहा, केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी ,वो राज्य सरकार को दी जायेगी। इधर इस बड़ी घटना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक कुलदीप सिंह भी रायपुर पहुंच गये हैं। यहां उन्होंने राज्य पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के आला अफसरों से मुलाकात की है। साथ ही अस्पताल में भर्ती घायल जवानों का भी कुशल पूछी है। बताया जा रहा है कि सिंह आज DG अशोक जुनेजा के साथ बीजापुर में मुठभेड़ वाली जगह जा सकते हैं।
ग्रामीणों का हुआ नक्सलियों से मोहभंग
मिली जानकारी के अनुसार बातचीत में शाह ने सीएम से कहा कि नक्सली हिंसा के खिलाफ यह लड़ाई हम ही जीतेंगे। इस दौरान उन्होंने मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति पर भी दुख जताया। शाह का कहना है कि नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार विकास कार्ये हो रहे हैं। लिहाजा ग्रामीणों का नक्सलियों से मोह भंग हो रहा है। इसी वजह से बौखलाए नक्सली इस तरह के हमले कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राज्य सरकार न इससे डरने वाली है और न हीं अपने विकास कार्यों को हर गांवों तक पहुंचाने के संकल्प से डिगने वाली है।
शनिवार को हुई बड़ी मुठभेड़उल्लेखनीय है कि बीजापुर के तर्रेम इलाके में कल CRPF, DRG और STF की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यहां एम्बुश लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला किया है। इस हमले में अभी तक कुल 22 जवानों शहीद हुए है। वहीं 15 से अधिक जवान घायल हुए हैं। यह भी सूचना है कि इस हमले के बाद 21 जवानों का कहीं पता नहीं चल रहा है। इसमें CRPF के भी 7 जवान शामिल हैं।