ऐपशहर

गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट : जानिए 10 खास बातें

​गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जहां बीजेपी गुजरात में छठवीं बार सरकार बनाने की राह देख रही है तो वहीं कांग्रेस को 22 साल विपक्ष में रहने के बाद वापसी की उम्मीद है। हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी दोनों जीत का दावा कर रही हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 18 Dec 2017, 11:51 am
अहमदाबाद/ शिमला
नवभारतटाइम्स.कॉम गुजरात में वोटों की गणना जारी
गुजरात में वोटों की गणना जारी

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जहां बीजेपी गुजरात में छठवीं बार सरकार बनाने की राह देख रही है तो वहीं कांग्रेस को 22 साल विपक्ष में रहने के बाद वापसी की उम्मीद है। हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी दोनों जीत का दावा कर रही हैं। इन चुनावों से जुड़ी 10 प्रमुख बातें-

- गुजरात में 37 जिलों के 37 केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है।

- गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दोनों चरणों में औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुए।

पढ़ें : LIVE: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम

- 4.35 करोड़ वोटर्स में से तकरीबन 2.97 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर 337 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज होगा। यहां 42 सेंटरों पर गिनती जारी है।

पढ़ें : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू, जानें अपडेट्स

- हिमाचल में 9 दिसंबर को हुई वोटिंग में करीब 75.28 फीसदी वोट डाले गए। राज्य में अब तक के सबसे ज्यादा मतदान इस बार हुए।

- हिमाचल में 42 केंद्रों पर 781 टेबल पर वोटों की गिनती हो रही है जहां करीब 2,820 अफसर तैनात किए गए हैं। इनमें 940 सुपरवाइजर और 940 काउंटिंग सहायकों के साथ कई माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं।

- गणना केंद्रों की सीसीटीवी कवरेज और विडियोग्राफी हो रही है।

पढ़ें :
गुजरात विधानसभा चुनाव मतगणना शुरू, जानिए हर अपडेट्स

- प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के एक पोलिंग स्टेशन को VVPATs स्लिप की काउटिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा।

- TOI ऑनलाइन -सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को गुजरात में 108 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के लिए आंकड़ा 74 सीट रहने के अनुमान है।

- वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 41 और कांग्रेस को 25 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इस खबर को गुजराती में पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग