अहमदाबाद: गुजरात के तमाम बाजार आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान पर 'हर घर तिरंगे' अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) की धूम मची है। सभी ने अपनी दुकान, फैक्ट्री, प्रतिष्ठान, बाजार और घर पर तिरंगा लगा लिया है। इस बीच गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शनिवार को मेहसाणा में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल मवेशियों के एक झुंड के जुलूस में घुसने और हंगामा करने के बाद नितिन पटेल समेत कुछ अन्य लोग एक साथ घायल हो गए। उधर, हर घर तिरंगा अभियान में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा ने भी हिस्सा लिया है। हीराबा 100 वर्ष की हैं और उन्होंने शनिवार को अपने घर में तमाम बच्चों को बुलाकर उन्हें तिरंगा झंडा बांटा है। एक वीडियो में तिरंगा बांटती हीराबा की तस्वीरें भी मीडिया के सामने आई हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर के लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने की अपील की है।
एक राष्ट्रव्यापी अभियान बने इस कैंपेन के लिए केंद्र सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में भी बदलाव किया है।
एक राष्ट्रव्यापी अभियान बने इस कैंपेन के लिए केंद्र सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में भी बदलाव किया है।