ऐपशहर

PM Modi in Gujarat: एंबुलेंस की आवाज सुनी तो पीएम मोदी ने रुकवा दिया काफिला, देंखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर तमाम मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाते हैं। चाहे स्वच्छता का विषय हो या फिर ट्रैफिक नियमों के पालन का। गृह राज्य गुजरात के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद से जब गांधीनगर जा रहे थे तो उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इसका वीडियो साझा किया।

Curated byअचलेंद्र कटियार | नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Sep 2022, 4:46 pm
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर छोटी-छोटी चीजों पर संवेदनशीलता दिखाते हैं। दिल्ली में अंडरपास के उद्घाटन पर कूड़ा उठाने की बात हो या फिर गुजरात दौरे का ताजा वाकया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में मेट्रो का शुभारंभ और कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद गांधीनगर जा रहे थे। प्रधानमंत्री का काफिला गांधीनगर की तरफ तेजी से जा रहा था। तभी उन्होंने एक एंबुलेंस की आवाज सुनी। इसके बाद काफिला रुकवा दिया। प्रधानमंत्री के काफिले से पहले एंबुलेंस निकली। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला गांधीनगर के लिए रवाना हुआ। गुजरात के गृह राज्य एवं खेल मंत्री हर्ष संघवी इस घटना का एक वीडियो भी ट्ववीट किया। संघवी ने लिखा कि पीपुल प्रो गर्वमेंट। गांधीनगर जाते वक्त एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का काफिला रुका।
नवभारतटाइम्स.कॉम modi carcade
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरे के अंतिम चरण में है। अहमदाबाद के बाद वे आखिरी पड़ाव में बनासकांठा जा रहे हैं जहां व मां अंबा की आराधना करेंगे और इसके बाद गब्बर पर्वत पर जाकर महाआरती में हिस्सा लेंगे। राजस्थान के बार्डर पर स्थित अंबाजी मंदिर की दोनों राज्यों काफी प्रतिष्ठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री के तौर पर भी कई बार अंबाजी जा चुके हैं। काफी संख्या में टूरिस्ट भी अंबा जी जाते हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने भी युवा विंग की यात्रा की शुरुआत यहीं से की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां अंबा के दर्शन और पूजन के साथ बनासकांठा को विकास की कुछ सौगातें भी देंगे।
लेखक के बारे में
अचलेंद्र कटियार
अचलेंद्र कटियार ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके बाद मेरठ, कानपुर और दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम किया। जून, 2020 से गुजरात की राजनीति और संस्कृति को समझने के लिए सक्रिय हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग