गुजरात
गिर-सोमनाथ में शेर और तेंदुओं की दुर्घटना में हुई मौतों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को जिले में एक गांव में तेंदुआ ट्रांसफॉर्मर से चिपका हुआ मिला। बिजली का झटका लगने से तेंदुए की मौत हो गई।
वन विभाग के लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि ट्रांसफॉर्मर के ऊपर मोर को देखकर तेंदुआ भी उसके शिकार के लिए चढ़ा होगा। तेंदुए को देखकर मोर उड़ गया और शिकार करने के चक्कर में उसकी जान चली गई।
जुलाई के पहले हफ्ते में इसी तरह की एक खबर तेलंगाना से भी आई थी, जहां एक तेंदुआ बिजली के खंभे से चिपका हुआ मिला था। करंट लगने के कारण तेंदुए की मौत हो गई थी।