ऐपशहर

पोरबंदरः चोरी के शक में 14 साल के बच्चों को चाबुक से पीटा, कुत्तों के पिंजरे में किया बंद

घटना पोरबंदर के बाहरी इलाके कुचादी गांव की है। बताया जा रहा है कि दस जुलाई को दोनों लड़कों, मुकेश खारा और हरीश मेर को वेजा ने पकड़ा था। दोनों लड़कों पर डेयरी से पैसे चुराने का आरोप था।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 23 Jul 2019, 12:49 pm
पोरबंदर
नवभारतटाइम्स.कॉम हाथ जोड़कर रोते लड़के
हाथ जोड़कर रोते लड़के

वे दर्द में चिल्ला रहे थे और दया की भीख मांग रहे थे, लेकिन सामने खड़े तीन बुजुर्गों ने एक नहीं सुनी। वे लगातार चौदह वर्षीय दो लड़कों को चाबुक और पाइप से पीटते रहे। बुजुर्गों का मन इतने से भी नहीं भरा तो उन्होंने कुत्तों को रखने वाले पिंजरे में दोनों किशोरों को बंद कर दिया और पूरी घटना अपने मोबाइल फोन पर कैद की। उनकी क्रूरता का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने डेयरी के मालिक वेजा कुचादिया, उनके सहयोगी परबत कुचालिया और लीला केशवाला को गिरफ्तार कर लिया।

घटना गुजरात के पोरबंदर में बाहरी इलाके कुचादी गांव की है। आरपो है कि दस जुलाई को दोनों लड़कों, मुकेश खारा और हरीश मेर को वेजा ने डेयरी से पैसे चुराने के आरोप में पकड़ा था। वेजा ने अपना नियंत्रण खो दिया और लड़कों को कुत्तों वाले पिंजरे में रखा। कुछ देर बाद उन्हें बाहर निकाला गया और फिर एक-एक करके आरोपियों ने दोनों को लगातार चाबुक मारा। विडियो में दिख रहा है कि दोनों लड़के हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ने का अनुरोध कर रहे हैं।

नाबालिग को पीटता बुजुर्ग


दोनों लड़कों को पीटने के बाद उन्हें फिर से पिंजरे के अंदर धकेल दिया गया। पिंजरे में डालने के बाद भी वेजा उन्हें लगातार थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों को प्रताड़ित करने के बाद वेजा ने उन्हें उनके स्कूल के बाहर छोड़ दिया जहां वे आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। वेजा ने दोनों लड़को पर उनकी डेयरी से रुपये चोरी करते पकड़ने का दावा किया।

पोरबंदर एसटी/एससी सेल के डीएसपी आर. पटेल ने बताया कि जब उन्हें इस विडियो की जानकारी हुई तो उन लोगों ने लड़कों के माता-पिता से संपर्क किया। उन लोगों को इस घटना या विडियो की कोई जानकारी नहीं थी। विडियो देखने के बाद उन लोगों ने केस दर्ज कराया। पीड़ितों के माता-पिता ने दावा किया कि उनके बच्चे वेजा की डेयरी के पीछे लगे पेड़ से बादाम तोड़ने गए थे।


खारा के पिता बाबू एक किसान हैं। उन्होंने बताया कि वह एक साइट पर सड़क बना रहे थे, तभी स्कूल से उनके पास फोन आया। एक शिक्षक ने उन्हें बताया कि उनके बेटे को पीटा गया क्योंकि वह चोरी करते पकड़ा गया था। तब उनके बेटे ने यह नहीं बताया था कि उसे कितनी बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था। जब उन्होंने विडियो देखा तो उनके होश उड़ गए।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग