शिमला
पीएम मोदी की रैली के बाद हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस भी अपनी चुनावी स्थिति मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि सीएम वीरभद्र सिंह कैबिनेट की इस बैठक में कर्मचारियों को कई बड़े तोहफे दे सकते हैं।
बुधवार को होने कैबिनेट बैठक में सरकार कई मुद्दों पर फैसला ले सकती है। इन फैसलों में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाने और अस्थायी रुप से काम कर रहे कर्मचारियों के स्थायीकरण को लेकर फैसला हो सकता है। इन सब के अलावा कर्मचारियों की पेंशन की राशि को लेकर भी कुछ बड़े फैसलों की उम्मीद की जा रही है।
राहुल की रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी
हिमाचल में पीएम की रैली के बाद बने माहौल को कांग्रेस पार्टी भी भांप रही है। वहीं कांग्रेस के प्रादेशिक नेता अब पीएम की रैली के जवाब में राहुल की 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने भी खास तैयारियां की हैं। इन सब के पहले राज्य में कर्मचारियों को लुभाने के लिए कई बड़े फैसले होने की संभावना जताई जा रही है जिसके लिए बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक को अहम माना जा रहा है।