ऐपशहर

PM Modi Mandi Visit: हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली, मंडी से करेंगे चुनावी शंखनाद

PM Modi Himachal Pradesh Visit भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पीएम मोदी की इस रैली में हिमाचल प्रदेश के एक लाख से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

Edited byमिथिलेश धर दुबे | भाषा 24 Sep 2022, 9:55 am
शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक युवा रैली को संबोधित करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडी के पड्डल मैदान में युवा विजय संकल्प रैली का आयोजन कर रहा है।भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस रैली में हिमाचल प्रदेश के एक लाख से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव आर डी धीमान और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के साथ बैठक की थी।
नवभारतटाइम्स.कॉम pm modi will be in himachal pradesh today
हिमाचल प्रदेश में आज चुनावी बिगुल फूकेंगे पीएम मोदी। फाइल फोटो


ये है पूरा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12:45 बजे पड्डल मैदान पहुंचेंगे जहां उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके बाद वे 1:30 से 2:00 बजे के बीच 20 मिनट का संबोधन देंगे। वहीं से 2:30 बजे उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।


पीएम मोदी की इस रैली को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। इस रैली को लेकर पुलिस 1800 जवानों की तैनाती की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पीएम मोदी की रैली को लेकर पुलिस के 1600 और 200 के करीब होमगार्ड जवान सुरक्षा और ट्रैफिक का जिम्मा सभांलेंगे।
लेखक के बारे में
मिथिलेश धर दुबे
पत्रकारिता में लगभग 10 साल का अनुभव। एनबीटी से पहले गांव कनेक्शन, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका और प्रभात खबर जैसे अखबारों में रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का अनुभव। ग्राउंड रिपोर्ट, फुटवर्क, नये जमाने की पत्रकारिता के साथ-साथ ओल्ड ऐज जर्नलिस्म में विश्वास। खेती किसानी, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग