जम्मू
खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा शनिवार को फिर शुरू कर दी गई। यात्रा की शुरुआत के बाद 4,000 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इससे पहले मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग से यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई थी। बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा की आशंका में यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया था। इसके बाद शनिवार को अधिकारियों ने एक बार फिर जत्थों को रवाना करने का आदेश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद शनिवार तड़के भगवती नगर आधार शिविर से 165 वाहनों पर 25वां जत्था कड़ी सुरक्षा के साथ बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इनमें 17 बच्चे, 785 महिलाएं, 240 साधु शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तीन दिन से बारिश जारी है। अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालु शनिवार शाम बालटाल और पहलगाम के आधार शिविर तक पहुंच जाएंगे। इनमें 2,318 श्रद्धालु पहलगाम और 1,608 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ेंगे।
टूटा बीते साल की संख्या का रेकॉर्ड
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान अभी तक 29 श्रद्धालु, दो सेवादार और यात्रा मार्ग पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई है। शुक्रवार तक 3,14,584 श्रद्धालु बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके थे। पिछले साल कुल 2.85 श्रद्धालुओं ने ही गुफा के दर्शन किए थे। यह 46 दिवसीय यात्रा रक्षा बंधन पर 15 अगस्त को सम्पन्न होगी। इससे पहले 2015 में 3,52,771 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दरबार में दर्शन किए थे।