ऐपशहर

बनिहाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक! कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

Jammu kashmir Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लग गया है। कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल राव ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हम यात्रा को फिलहाल रोक रहे हैं। सुरक्षा मिलते ही यात्रा को दोबारा से शुरू किया जाएगा।

Curated byराघवेंद्र सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम 27 Jan 2023, 1:45 pm
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। यात्रा रोके जाने को लेकर कांग्रेस ने सुरक्षा न मिलने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा को रोका गया है। सुरक्षा मिलते ही दोबारा से यात्रा को शुरू किया जाएगा। इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर मौसम कारणों की वजह से ब्रेक लगा था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के रामबन से चलकर अनंतनाग तक जाने का कार्यक्रम तय है। यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्लाह भी राहुल गांधी के साथ नजर आए। कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में 30 जनवरी को खत्म होनी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम bharat jodo yatra stopped in ramban of jammu and kashmir
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में उमर अब्दुल्ला


यात्रा शुरू होने पर नाचते-गाते दिखे थे कांग्रेसी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार पहले भी खराब मौसम के कारण रोकी गई थी। जिसके बाद रामबन जिले से दोबारा यात्रा शुरू होने पर कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आ रह थे। यात्रा को दोबारा बनिहाल रेलवे स्टेशन से शुरु किया गया था। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता नाचते-गाते और जश्न मनाते दिखे थे। लेकिन दोबारा एक बार फिर यात्रा पर ब्रेक लग गया है। जिसको लेकर पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल राव ने कहा कि यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम ही नहीं हैं। इसलिए जैसे ही सुरक्षा मिलेगी हम एक बार फिर से यात्रा को शुरू करेंगे।
लेखक के बारे में
राघवेंद्र सिंह
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में दैनिक आज, इंडिया न्यूज और ईटीवी जैसी संस्थाओं में काम करने के बाद टाइम्स इंटरनेट तक 10 साल का सफर जो कानपुर से शुरू होकर दिल्ली और हैदराबाद होते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंचा है। हर रोज कुछ न कुछ नया सीखने और करने की हसरत... बस यहीं तक।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग