ऐपशहर

बर्फबारी के बाद अगली सुबह माता वैष्णो देवी में दिखा ऐसा नजारा, देखें खास तस्वीरें

वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी के बाद यहां की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। रविवार को मंदिर परिसर के आसपास बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 28 Dec 2020, 3:58 pm
जम्मू-कश्मीर के सबसे मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार रात भारी बर्फबारी हुई है। माता वैष्णो देवी मंदिर जिन त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है, वहां रविवार को हिमपात होने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बोर्ड की तरफ से बर्फबारी को देखते हुए इंतजाम किए गए है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके।
नवभारतटाइम्स.कॉम images of snowfall in shri mata vaishno devi mandir
बर्फबारी के बाद अगली सुबह माता वैष्णो देवी में दिखा ऐसा नजारा, देखें खास तस्वीरें


यात्रा ट्रैक पर जमी बर्फ की चादर

रविवार को बर्फबारी के बाद पूरे ट्रैक पर जगह जगह बर्फ की चादर जम गई है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग पर बर्फ को हटाने का काम साथ साथ चल रहा है।

बर्फबारी के बाद भक्तों की संख्या में इजाफा

बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि साल के अंतिम सप्ताह में वैसे ही भक्तों की काफी भीड़ होती है। उसके बाद ताजा बर्फबारी होने के बाद भक्तों की गिनती में बढ़ोतरी हो रही है। यात्री बर्फबारी को देखने के लिए आ रहे है।

मंदिर के अलावा हाइवे भी बंद

वैष्णो देवी मंदिर के अलावा जम्मू-श्रीनगर हाइवे भी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। जवाहर टनल के आसपास के इलाके में बर्फबारी के बाद यहां कई वाहन भी फंसे हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग