श्रीनगर
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हिमस्खलन की एक घटना के दौरान गहरी खाई में गिरने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, शहीद हुए सिपाही करनैल सिंह बांदीपोरा के उच्च पर्वतीय इलाके में स्थित गुरेज सेक्टर में आर्मी की फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात थे। करनैल सिंह ड्यूटी के दौरान ही हुए हिमस्खलन के कारण गहरी खाई में गिर गए थे। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि खाई में गिरे जवान को तत्काल रेस्क्यू करके श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान ही वह शहीद हो गए। मंगलवार को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में श्रीनगर के बादामी बाग कैन्टोन्मेंट में करनैल सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सेना की चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
2018 में सेना का हिस्सा बने थे करनैल सिंह
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि करनैल सिंह ने साल 2018 में भारतीय सेना जॉइन की थी। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। सिंह के परिवार में उनके माता-पिता ही हैं, जिनके पास उनका पार्थिव शरीर भेजा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक करनैल सिंह का अंतिम संस्कार हिमाचल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हिमस्खलन की एक घटना के दौरान गहरी खाई में गिरने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, शहीद हुए सिपाही करनैल सिंह बांदीपोरा के उच्च पर्वतीय इलाके में स्थित गुरेज सेक्टर में आर्मी की फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात थे। करनैल सिंह ड्यूटी के दौरान ही हुए हिमस्खलन के कारण गहरी खाई में गिर गए थे।