ऐपशहर

भीषण ठंड में जारी है आतंकविरोधी अभियान, शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरा, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में एक या दो आतंकवादी घिरे हैं। ऑपरेशन जारी है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 25 Dec 2020, 7:06 pm
श्रीनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड के बीच भी सुरक्षाबलों का आंतकवाद विरोधी अभियान जारी है। इसी बीच शुक्रवार को शोपियां जिले में आंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में एक या दो आतंकवादी घिरे हो सकते हैं। सुरक्षाबल राज्य पुलिस के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम देने में लगे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोपियां के कनिगम इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना आतंकवादियों को मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकवादियों को इलाके में घेर लिया। इसी दौरान आतंकवादियों ने खुद को घिरा देखकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग झोंक दिया।

अंतिम समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और विस्तृत ब्यौरा अभी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि एक से दो आतंकवादी एनकाउंटर में घिरे हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले त्राल इलाके में भी आतंकवादियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया था।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग