ऐपशहर

श्रीनगर: आतंकी हमले में घायल पूर्व आतंकवादी की इलाज के दौरान मौत, घर के बाहर हुआ था हमला

पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में आतंकियों ने एक पूर्व आतंकी को गोली मारी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। आतंकियों ने उसे मुखिबरी के शक में गोली मारी थी।

Lipi 25 Oct 2020, 2:26 pm
गोविंद चौहान, श्रीनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम militant
सांकेतिक तस्‍वीर

श्रीनगर के पुलवामा आतंकी हमले में घायल पूर्व आतंकी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दस दिनों तक उसका इलाज चलता रहा। लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई है। आतंकियों ने 15 अक्टूबर को उसे घर के बाहर गोली मारी थी। उस पर मुखिबरी के शक में हमला किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताकि उस पर हमला करने वालों का सुराग लगाया जा सके।

दस दिन पहले तनवीर अहमद सोफी रात को अपने घर की तरफ जा रहा था। उसके घर के पास ही आतंकियों ने उस पर हमला किया था। उस पर फायरिंग करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए थे। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह पूर्व आतंकी पहले कश्मीर में सक्रिय आतंकी था। उसके बाद आतंकवाद का रास्ता छोड कर आम जिंदगी में आ गया था। फिर उसे एक सरकारी विभाग में नौकरी मिल गई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकियों को शक था कि वह उनकी मुखिबरी कर रहा है। उनके बारे में जानकारी सुरक्षाबलों तक पहुंचाता है जिससे कि आतंकी संगठनों को नुकसान हो रहा है। उसी के चलते उस पर घर के बाहर हमला किया गया था।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग